VIDEO: गौतम गंभीर की बड़ी बेटी ने भी दिया यो-यो टेस्ट, जानिए पास हुई या फेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते कुछ समय से 'यो-यो टेस्ट' जमकर चर्चा में है। कभी मोहम्मद शमी इसे पास नहीं कर पाते तो कभी संजू सैमसन फेल हो जाते हैं। टीम इंडिया में चयन के लिए यह एक अहम पैमाना बन चुका है। हालांकि कई दिग्गजों ने इस पर आपत्ति भी जताई, लेकिन कप्तान कोहली और टीम मैनेजमेंट ढील देने के मूड में नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापनLooks like my elder one Aazeen has conquered the Yo-Yo test.
A post shared by Gautam Gambhir (@gautamgambhir55) on
इस बीच लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे गौतम गंभीर की बेटी ने भी 'यो-यो टेस्ट' दिया है। खुद पूर्व सलामी बल्लेबाज ने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया। गंभीर की बड़ी बेटी जहां इस मुश्किल चुनौती को अंजाम देने में लगी हैं तो गौतम लिखते हैं, 'ऐसा लगता है कि मेरी बड़ी बेटी आजिन ने यो-यो टेस्ट में सफलता हासिल कर ली।'
बता दें कि सचिन ने हाल में कहा कि राष्ट्रीय टीम में चयन के लिए केवल यो-यो टेस्ट एकमात्र मापदंड नहीं होना चाहिए। सचिन ने कहा, 'मैंने यो-यो टेस्ट नहीं दिया है। हमारे जमाने में एक बीप टेस्ट था जो इससे मिलता-जुलता था। हालांकि, केवल एक ये पैमाना नहीं होना चाहिए। फिटनेस के साथ-साथ खिलाड़ियों की क्षमता भी देखी जानी चाहिए।'