फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   VIDEO: Dewald Brevis dismissal controversy? Not took DRS on time, timer did not run on big screen, Rule IPL

VIDEO: डेवाल्ड ब्रेविस के आउट होने में किसकी गलती? समय से DRS नहीं ले पाए, लेकिन बिग स्क्रीन पर नहीं चला टाइमर

Sun, 04 May 2025 11:05 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 04 May 2025 11:05 AM IST
सार

इरफान पठान समेत कई पूर्व क्रिकेटर्स और कमेंटेटर्स ने अपनी राय भी रखी है। शानदार फॉर्म में चल रहे ब्रेविस का आउट होना मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ और सीएसके मैच हार गई।

विज्ञापन
VIDEO: Dewald Brevis dismissal controversy? Not took DRS on time, timer did not run on big screen, Rule IPL
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को रोमांचक मुकाबले में दो रन से हरा दिया। इस मैच में एक विवादित पल भी देखने को मिला जब डेवाल्ड ब्रेविस को आउट करार दिया गया। ब्रेविस लुंगी एनगिडी की गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट दिए गए। हालांकि, आमतौर पर डिसीजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) के समय बिग स्क्रीन पर टाइमर ऑन रहता है ताकि बल्लेबाज 15 सेकंड के अंदर डीआरएस ले सकें, लेकिन इस मैच में न तो टाइमर चला और न ही बल्लेबाज को पता चल सका। इसके बाद जब ब्रेविस ने डीआरएस की मांग की तो अंपायर ने समय का हवाला देकर उन्हें वापस जाने को कहा। इसको लेकर रवींद्र जडेजा की अंपायरों से बहस भी हुई। इसको लेकर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बयान भी सामने आया है। वहीं, इरफान पठान समेत कई पूर्व क्रिकेटर्स और कमेंटेटर्स ने अपनी राय भी रखी है। शानदार फॉर्म में चल रहे ब्रेविस का आउट होना मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ और सीएसके मैच हार गई।
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, चेन्नई की पारी के 17वें ओवर में एनगिडी गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की दूसरी गेंद पर आयुष म्हात्रे आउट हुए थे। इसके बाद तीसरी गेंद पर गेंद जाकर सीधे ब्रेविस के पैड पर लगी। एनगिडी ने अपील की और फील्ड अंपायर नितिन मेनन ने उन्हें एल्बीडब्ल्यू आउट करार दिया। तब ब्रेविस का ध्यान रन लेने पर था। उन्होंने भाग कर दो रन ले लिए। बाद में वह जडेजा से चर्चा करने के बाद डीआरएस के लिए गए। हालांकि, विराट कोहली समेत आरसीबी के खिलाड़ियों ने घड़ी दिखाकर स्टॉपवॉच और टाइमर खत्म होने का हवाला दिया। इसके बाद नितिन ब्रेविस और जडेजा के पास गए। उन्होंने बताया कि टाइमर समाप्त हो चुका है और ब्रेविस को वापस जाना होगा। इस पर जडेजा ने कहा कि टाइमर बिग स्क्रीन पर तो चला नहीं तो बल्लेबाज को कैसे पता चलेगा 15 सेकंड कब शुरू हुआ? हालांकि, नितिन नहीं माने और ब्रेविस को वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले पर कमेंटेटर्स की राय
इस पर कमेंट्री कर रहे अंबाति रायुडू, आकाश चोपड़ा और अजय जडेजा ने अपनी राय रखी। रायुडू और आकाश ने कहा कि जब टाइमर बिग स्क्रीन पर ऑन ही नहीं हुआ तो बल्लेबाज को कैसे पता चलेगा? हालांकि, नियमों के मुताबिक डीआरएस का टाइमर अंपायर के अंगुली उठाने से ही शुरू हो जाता है। इस हिसाब से देखें तो ब्रेविस ने 15 सेकंड से ज्यादा का वक्त लिया, लेकिन तकनीकी खराबी के लिए जिम्मेदार कौन है? वहीं, अजय जडेजा ने अंपायर का पक्ष लिया। उन्होंने कहा इसमें फील्ड अंपायर की क्या गलती है? वह तो अपना रोल निभा रहे हैं और नियम के हिसाब से चल रहे। तकनीक खेल में कोई त्रुटि न हो, इसलिए होती है, लेकिन यहां फील्ड अंपायर की गलती नहीं, बल्कि तकनीक की खराबी की गलती है।
विज्ञापन

इरफान पठान और अनिल चौधरी का बयान
बाद में रीप्ले में दिखा कि गेंद लेग स्टंप को भारी अंतर से मिस कर रही थी। अगर डीआरएस लिया जाता तो ब्रेविस नॉटआउट होते। इसको लेकर इरफान पठान ने ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा, 'टाइमर था या नहीं था, लेकिन डेवाल्ड ब्रेविस के खिलाफ अंपायर नितिन मेनन ने डरा देने वाला फैसला लिया।' उनका कहना था कि साफ दिख रहा था कि गेंद लेग स्टंप को भी मिस कर जाएगी, लेकिन नितिन जैसे अनुभवी अंपायर का यह फैसला चौंका देने वाला था। इस मामले पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी ने कहा, 'एक बार जब बल्लेबाज को आउट करार दे दिया जाता है, तो गेंद डेड हो जाती है। ऐसे में आपको दौड़ने की कोई आवश्यकता नहीं होती, क्योंकि वह रन काउंट नहीं होते। अगर डीआरएस के बाद फैसला बदलता भी और ब्रेविस आउट से  नॉटआउट करार दिए जाते, तब भी रन काउंट नहीं होते।' यानी अनिल चौधरी की नजर में ब्रेविस को दो रन भागने की जगह डीआरएस की मांग करनी चाहिए थी। 

मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो शनिवार को चिन्नास्वामी में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 213 रन बनाए। विराट कोहली ने 33 गेंद में 62 रन, जैकब बेथेल ने 33 गेंद में 55 रन की पारी खेली। वहीं, रोमारियो शेफर्ड ने 14 गेंद में नाबाद 53 रन की तूफानी पारी खेली। जवाब में सीएसके निर्धारित ओवर में पांच विकेट गंवाकर 211 रन बना सकी। उनके लिए आयुष म्हात्रे ने 94 और रवींद्र जडेजा ने 77* रन बनाए। वहीं, आरसीबी के लिए लुंगी एनगिडी ने तीन जबकि क्रुणाल पांड्या और यश दयाल ने एक-एक विकेट हासिल किया। इस जीत के साथ आरसीबी ने प्लेऑफ के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर ली। इस जीत ने आरसीबी को 16 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दिया है। वहीं, सीएसके नौवीं शिकस्त के साथ 10वें पायदान पर मौजूद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed