फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Venkatesh Iyer Plays Cricket In Temple Complex In Kanchipuram TamilNadu in Dhoti; Social Media Video WTC Final

VIDEO: मंदिर परिसर में सिर्फ धोती पहनकर बच्चों के साथ क्रिकेट खेलता नजर आया KKR का यह स्टार, शेयर किया वीडियो

Tue, 06 Jun 2023 01:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कांचीपूरम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कांचीपूरम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 06 Jun 2023 01:47 PM IST
सार

यह वीडियो तमिलनाडु के कांचीपुरम की है। 29 साल के वेंकटेश कांचीपुरम के वेदा पाठशाला के बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Venkatesh Iyer Plays Cricket In Temple Complex In Kanchipuram TamilNadu in Dhoti; Social Media Video WTC Final
बच्चों के साथ सेल्फी लेते वेंकटेश अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब वेंकटेश अय्यर छुट्टियां मना रहा हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक मंदिर परिसर में बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते दिख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मंदिर की पारंपरिक वेशभूषा धारण कर रखा है। वह सिर्फ धोती पहनकर क्रिकेट खेलते दिखे।
विज्ञापन

तमिलनाडु के कांचीपुरम का वीडियो

दरअसल, यह वीडियो तमिलनाडु के कांचीपुरम की है। 29 साल के वेंकटेश कांचीपुरम के वेदा पाठशाला के बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते दिख रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- इस खेल के लिए जो प्यार देखने को मिलता है, वह अविश्वसनीय है। कांचीपुरम के वेदा पाठशाला के छात्रों के साथ समय बिताना शानदार रहा। इस फोटो पर फैंस ने भी कमेंट किया। एक फैन ने लिखा- बच्चों के लिए जरूर यह पल सपने सच होने जैसा होगा। दूसरे फैन ने लिखा- आपके लिए इज्जत कई गुना और बढ़ गई है।

View this post on Instagram

A post shared by Venkatesh R Iyer (@venkatesh.iyer2512)

विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल 2023 में वेंकटेश का शानदार प्रदर्शन

आईपीएल 2023 में वेंकटेश ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 14 मैचों में 404 रन बनाए। इसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। वह ब्रैंडन मैकुलम (2008) के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने। उनके शानदार प्रदर्शन के बावजूद केकेआर की टीम प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही और अंक तालिका में सातवें स्थान पर रही। वेंकटेश आईपीएल में अब तक कुल 36 मैचों में 956 रन बना चुके हैं। एक शतक के अलावा वह सात अर्धशतक भी जड़ चुके हैं। 
विज्ञापन

हरभजन ने वेंकटेश की तारीफ की थी

इसके अलावा वेंकटेश भारत के लिए दो वनडे और नौ टी20 भी खेल चुके हैं। इससे पहले आईपीएल के दौरान भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना पहला शतक जड़ने के बाद वेंकटेश अय्यर की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा, "वेंकटेश एक स्पेशल प्लेयर हैं और उन्होंने अपने पहले आईपीएल शतक से यह साबित कर दिया। डेविड वॉर्नर और केएल राहुल जैसे बल्लेबाजों को उनकी पारी से कुछ चीजें सीखनी चाहिए। वेंकटेश ने शुरुआती विकेट गिरने के बाद न केवल अपनी टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया, बल्कि 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट से रन भी बनाए।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed