फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vasu Paranjape noted mentor and mumbai coach passes away at the age of 82

अलविदा: मशहूर क्रिकेट कोच और गावस्कर-तेंदुलकर जैसे दिग्गजों को निखारने वाले वासु परांजपे का निधन

Mon, 30 Aug 2021 07:17 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 30 Aug 2021 07:17 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट के मशहूर कोच वासु परांजपे ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज क्रिकेटरों को निखारने वाले वासु ने 82 साल की उम्र में मुंबई के माटुंगा में अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

विज्ञापन
Vasu Paranjape noted mentor and mumbai coach passes away at the age of 82
वासु परांजपे - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय क्रिकेट के मशहूर कोच वासु परांजपे ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज क्रिकेटरों को निखारने वाले वासु ने 82 साल की उम्र में मुंबई के माटुंगा में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ समय से पार्किंसन बीमारी से ग्रसित थे। 

विज्ञापन


वासु ने कोचिंग से पहले खुद भी क्रिकेट के मैदान में हाथ आजमाया था। उन्होंने मुंबई के लिए 28 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले थे। इस दौरान उन्होंने दो शतक और इतने ही अर्धशतकों की मदद से 785 रन बनाए थे। 
विज्ञापन


वासु हालांकि अपनी कोचिंग के लिए ज्यादा प्रसिद्ध हुए। उन्होंने सचिन, गावस्कर और वेंगसरकर जैसे दिग्गजों को शुरुआती दिनों में क्रिकेट का पाठ पढ़ाया और आगे बढ़ने में मदद की। वासु 80 के दशक में बीसीसीआई के डायरेक्टर ऑफ कोचिंग भी रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परांजपे के निधन पर क्रिकेट की दुनिया में शोक की लहर है। संजय मांजरेकर से लेकर अनिल कुंबले जैसे स्टार क्रिकेटरों ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी और  उनके योगदान को याद किया। 







विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed