फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Varun Chakravarthy's ODI debut for India might be delayed feels former India cricketer Zaheer Khan

IND vs ENG: वरुण चक्रवर्ती दूसरे वनडे से करेंगे डेब्यू? जहीर खान ने रखी राय; कोहली की वापसी पर भी दिया बयान

Sat, 08 Feb 2025 06:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 08 Feb 2025 06:35 PM IST
सार

चैंपियंस ट्रॉफी से पहल भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। भारत ने नागपुर में खेला गया पहला मैच जीता था और अब वह रविवार को कटक में होने वाले दूसरे मैच में अजेय बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेगा।

विज्ञापन
Varun Chakravarthy's ODI debut for India might be delayed feels former India cricketer Zaheer Khan
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अंतिम समय में टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें पहले मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। वरुण ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था जिसका ईनाम उन्हें मिला था। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान का मानना है कि वरुण को वनडे में डेब्यू करने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि दूसरे मैच के लिए उनका प्लेइंग-11 में शामिल होना मुश्किल है। 
विज्ञापन

जहीर को गेंदबाजी क्रम में बदलाव की उम्मीद कम 
जहीर ने कहा कि भारत जब तक सीरीज में अजेय बढ़त हासिल नहीं कर लेता, तब तक वह गेंदबाजी लाइन अप में कोई बदलाव नहीं करेगा। चैंपियंस ट्रॉफी से पहल भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। भारत ने नागपुर में खेला गया पहला मैच जीता था और अब वह रविवार को कटक में होने वाले दूसरे मैच में अजेय बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेइंग-11 को लेकर क्या बोले जहीर? 
जहीर ने कहा कि उन्हें लगता है कि प्लेइंग-11 में सिर्फ एक बदलाव होगा और कोहली को यशस्वी गिल या श्रेयस अय्यर की जगह टीम में शामिल किया जाएगा। जहीर ने कहा, अगले मैच को देखते हुए अगर कोहली फिट हुए तो वह प्लेइंग-11 में शामिल होंगे। यही एकमात्र बदलाव होगा जो मैं देख पा रहा हूं। मुझे लगता है कि भारत पहले सीरीज में अजेय बढ़त लेगा और इसके बाद ही बदलाव के बारे में सोचेगा। मोहम्मद शमी का खेलना जरूरी है क्योंकि वह चोट से वापसी कर रहे हैं, इसलिए उनके लिए गेम टाइम ज्यादा जरूरी है। मुझे लगता है कि शमी तीनों मुकाबले में खेलेंगे। हर्षित ने भी डेब्यू में अच्छा प्रदर्शन किया था, इसलिए मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई बदलाव होगा। 
विज्ञापन

भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने पहले मैच के बाद खुलासा करते हुए बताया था कि वह पहले वनडे के लिए शुरुआती रणनीति का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने कहा था कि वह कोहली की जगह नंबर चार पर खेलने उतरे थे। उपकप्तान शुभमन गिल ने पुष्टि करते हुए बताया था कि विराट कोहली दूसरे वनडे में खेलेंगे, जिसका मतलब है कि यशस्वी या श्रेयस में से किसी एक को बाहर बैठना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed