फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vaibhav made Ranji debut at the age of 12, records of these players including Sachin Tendulkar broken

Ranji Trophy: वैभव ने 12 साल की उम्र में किया रणजी डेब्यू, सचिन तेंदुलकर सहित इन खिलाड़ियों का रिकॉर्ड टूटा

Fri, 05 Jan 2024 04:06 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 05 Jan 2024 04:06 PM IST
सार

अब तक कुल नौ खिलाड़ी 13 साल के होने से पहले रणजी ट्रॉफी खेल चुके हैं। इनमें से अधिकतर खिलाड़ियों ने अपना डेब्यू मैच साल 2000 से पहले खेला था। अब 2024 में वैभव ने यह उपलब्धि हासिल की है।
 

विज्ञापन
Vaibhav made Ranji debut at the age of 12, records of these players including Sachin Tendulkar broken
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणजी ट्रॉफी 2024 में पहले दिन ही बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। वह महज 12 साल 284 दिन की उम्र में अपना रणजी डेब्यू कर चुके हैं। वह ऐसा करने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी हैं। वैभव ने मुंबई के खिलाफ अपना पहला रणजी मैच खेला। शम्स मुलानी की कप्तानी वाली मुंबई की टीम के खिलाफ मैदान में उतरते ही  वैभव ने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह साल 2000 के बाद 13 साल से कम की उम्र में रणजी डेब्यू करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर सहित कई खिलाड़ियों का रिकॉर्ड तोड़ा है। सचिन बेहद कम उम्र में रणजी क्रिकेट में बड़ा नाम बन गए थे और भारतीय टीम में भी जगह बनाई थी।
विज्ञापन


रणजी ट्रॉफी के 1942-43 सीजन में अलीमुद्दीन रणजी मैच खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। उन्होंने 12 साल 73 दिन की उम्र में अपना पहला रणजी मैच खेला था। अजमेर के अलीमुद्दीन ने राजपूताना टीम के लिए रणजी ट्रॉफी सेमीफाइन मैच खेला था। यह मुकाबला राजपूताना और बड़ौदा के बीच महाराज प्रताप सिंह कोरोनेशन जिमखाना बड़ौदा में खेला गया था।
विज्ञापन

 


1959-60 में एसके बोस ने 12 साल 76 दिन की उम्र में अपना पहला रणजी मैच खेला था। यह मैच बिहार और असम के बीच जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम में खेला गया था। 1937 में मोहम्मद रमजान ने 12 साल 247 दिन की उम्र में रणजी डेब्यू किया था। वह संयुक्त प्रांतो की टीम के खिलाफ उत्तरी भारत के लिए खेले थे। यह मैच पटियाला के बरदरी ग्राउंड पर खेला गया था।

अब तक कुल नौ खिलाड़ी 13 साल से कम उम्र में रणजी ट्रॉफी डेब्यू कर चुके हैं
 
नाम डेब्यू सीजन
अलीमुद्दीन 1942-43
एस.के. बोस 1959-60
मोहम्मद रमजान 1937
वैभव सूर्यवंशी 2023-24
आकिब जावेद 1984-85
मोहम्मद अकरम 1968-69
रिज़वान सत्तार 1985-86
सलीमुद्दीन 1954-55
कासिम फ़िरोज 1970-71
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed