फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   uttar pradesh beat baroda in syed mushtaq ali t20

अंतिम गेंद पर जीता उत्तर प्रदेश, बड़ौदा को दी शिकस्त

Sat, 30 Mar 2013 12:34 AM IST
इंदौर/एजेंसी
इंदौर/एजेंसी Updated Sat, 30 Mar 2013 12:34 AM IST
विज्ञापन
uttar pradesh beat baroda in syed mushtaq ali t20

लेग स्पिनर अमित मिश्रा (23/3) की बेहतरीन गेंदबाजी से उत्तर प्रदेश ने शुक्रवार को सैयद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप बी मुकाबले में बड़ौदा को आखिरी गेंद पर दो विकेट से हरा दिया।

विज्ञापन


बड़ौदा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 128 रन ही बना सकी। बड़ौदा की तरफ से एच पांडा 26 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 37 रन बनाकर नाबाद रहे। मिश्रा के अलावा इम्तियाज अहमद ने 20 रन पर दो विकेट झटके, जबकि एक विकेट प्रवीण कुमार के खाते में गया।
विज्ञापन


जवाब में उत्तर प्रदेश ने अंतिम गेंद पर आठ विकेट पर 129 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। मोहम्मद कैफ और तन्मय श्रीवास्तव ने 24-24 रन का योगदान दिया। इम्तियाज अहमद ने पांच गेंदों में दो छक्के उड़ाते हुए नाबाद 15 रन बनाए और अपनी टीम की जीत पक्की की। उत्तर प्रदेश की टूर्नामेंट में यह दूसरी जीत है। इससे पहले उसने कर्नाटक को हराया था। उत्तर प्रदेश के अब तीन मैचों से आठ अंक हो गए हैं जबकि बड़ौदा की यह लगातार तीसरी हार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed