UPW vs RCB: यूपी के खिलाफ मैच में एलिस पैरी ने की तोड़फोड़, जोरदार छक्के से तोड़ा कार का शीशा, वीडियो वायरल
33 वर्षीय ऑलराउंडर ने 19वें ओवर में दमदार छक्का मारा। दीप्ति शर्मा के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार करते हुए पैरी ने जोरदार सिक्स के साथ स्टेडियम में खड़ी कार का शीशा तोड़ दिया।
विस्तार
यूपी के खिलाफ जहां मंधाना ने 50 गेंदों में 80 रन बटोरे, वहीं पैरी ने 37 गेंदों में चार चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 58 रन बनाए। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 95 रन की विशाल साझेदारी हुई। इस दौरान पैरी के द्वारा मारा गया एक छक्का अब चर्चा का विषय बन गया है।
ELLYSE PERRY HAS BROKE THE GLASS OF THE CAR...!!! 🤯
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 4, 2024
- The reaction of Perry was priceless!! pic.twitter.com/zaxiQLLN1r
पैरी के दमदार छक्के से टूटा कार का शीशा
33 वर्षीय ऑलराउंडर ने 19वें ओवर में दमदार छक्का मारा। दीप्ति शर्मा के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार करते हुए पैरी ने जोरदार सिक्स के साथ स्टेडियम में खड़ी कार का शीशा तोड़ दिया। कांच टूटने के बाद पैरी हैरान नजर आईं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आरसीबी की जीत
यूपी ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। मंधाना और पैरी की अर्धशतकीय पारी के दम पर टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 198 रन बनाए। इसके जवाब में यूपी वॉरियर्स 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 175 रन बना सकी। आरसीबी ने जीत के साथ अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया। वहीं, यूपी अब चौथे नंबर पर पहुंच गई है। दोनों का नेट रनरेट क्रमश: 0.242 और -0.073 है।