{"_id":"61de824a86a33d513f52a44f","slug":"under-19-world-cup-yash-dhull-harnoor-singh-shines-as-india-beats-australia-in-2nd-warm-up-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"U19 World Cup: अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले लय में लौटी भारतीय टीम, वेस्टइंडीज के बाद ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
U19 World Cup: अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले लय में लौटी भारतीय टीम, वेस्टइंडीज के बाद ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराया
Wed, 12 Jan 2022 12:54 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:54 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में एक बार फिर हरनूर सिंह ने शतक लगाया। वहीं टीम के कप्तान और उपकप्तान दोनों ने अर्धशतकीय पारियां खेली। भारत ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन
भारत ने दोनों अभ्यास मैच में बड़ी जीत दर्ज की है
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की अंडर-19 टीम वर्ल्डकप शुरू होने से पहले अच्छी लय में दिख रही है। एशिया कप जीतने के बाद दो अभ्यास मैचों में भारतीय टीम ने बड़ी जीत दर्झ की है। पहले अभ्यास मैच में मेजबान वेस्टइंडीज को 108 रन से हराने के बाद भारत के युवा खिलाड़ियों ने दूसरे अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया को भी नौ विकेट से हराया है। भारत के इस प्रदर्शन के बाद एक बार फिर अंडर-19 वर्ल्डकप जीतने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे अभ्यास मैच में भारत ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की। भारतीय कप्तान यश धुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और ऑस्ट्रेलिया को 268 रन के स्कोर पर रोक दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान कूपर कोनोली ने शतकीय पारी खेली, लेकिन कोई दूसरा बल्लेबाज उनका लंबा साथ नहीं दे सका। इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने 268 रन बना लिए। भारत की तरफ से रवि कुमार सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 34 रन देकर चार विकेट लिए। उनके अलावा राजवर्धन ने तीन विकेट चटकाए।
भारतीय बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 268 रनों का लक्ष्य आसान नहीं था, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर नौ विकेट से यह मैच जीत लिया। भारत के हरनूर सिंह ने एक बार फिर शतकीय पारी खेली। भारत का पहला विकेट 74 रन पर गिरा, जब ओपनर अंगकृश रघुवंशी आउट हुए। इसके बाद टीम के उपकप्तान शेख रसीद ने हरनूर के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की और भारत को जीत दिलाकर ही वापस लौटे। रसीद ने 72 रन की पारी खेली। इसके बाद दोनों खिलाड़ी रिटायर होकर वापस लौटे आए।
विज्ञापन
कप्तान यश धुल ने भी बेहतरीन अर्धशतक लगाया। उन्होंने इस पारी में सात चौके लगाए। वहीं हरनूर सिंह ने अपनी पारी में 16 चौके लगाए थे। शेख रसीद ने अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का भी लगाया। भारत ने 47.3 ओवर में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को इस मैच में सिर्फ एक विकेट मिला।