फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Under 19 World Cup 2024 India U19 beats South Africa U19 in Semi-Final Sachin Dhas Uday Saharan hero

U19 World Cup: द. अफ्रीका को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में भारत, ऑस्ट्रेलिया या पाकिस्तान से होगा मुकाबला

Tue, 06 Feb 2024 10:23 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेनोनी (दक्षिण अफ्रीका)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेनोनी (दक्षिण अफ्रीका) Published by: रोहित राज Updated Tue, 06 Feb 2024 10:23 PM IST
सार

भारत नौवीं बार अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है। उसने पिछली बार 2022 में इंग्लैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया था। भारत साल 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में चैंपियन बन चुका है।

विज्ञापन
Under 19 World Cup 2024 India U19 beats South Africa U19 in Semi-Final Sachin Dhas Uday Saharan hero
सचिन धास और उदय सहारन - फोटो : BCCI/X

विस्तार

भारत के युवा खिलाड़ियों ने एक बार फिर से कमाल कर दिया है। टीम इंडिया को अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा दिया है। गत विजेता भारत ने मंगलवार (छह फरवरी) को सेमीफाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को दो विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने लगातार दूसरी बार फाइनल में अपनी जगह बनाई है। वह उसका मुकाबला 11 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया या पाकिस्तान से होगा।
विज्ञापन


भारत नौवीं बार अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है। उसने पिछली बार 2022 में इंग्लैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया था। भारत साल 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में चैंपियन बन चुका है। 2006, 2016 और 2020 में उसे फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया की नजर इस बार छठी बार खिताब जीतने पर है।
विज्ञापन

Under 19 World Cup 2024 India U19 beats South Africa U19 in Semi-Final Sachin Dhas Uday Saharan hero
सचिन धास और उदय सहारन - फोटो : BCCI/X
उदय सहारन और सचिन ने दिलाई जीत
भारत के लिए इस मैच में कप्तान उदय सहारन ने शानदार पारी खेली। 32 रन पर चार विकेट गिर जाने के बाद उन्होंने सचिन धास के साथ 171 रन की साझेदारी की। सचिन दुर्भाग्यशाली रहे और शतक नहीं लगा पाए। वह 96 रन बनाकर आउट हुए। सहारन 49वें ओवर में आउट हुए। पवेलियन लौटने से पहले वह टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा चुके थे। उनका विकेट 244 रन के स्कोर पर गिरा। वहां से भारत को जीत के लिए सिर्फ एक रन बनाने थे। राज लिंबानी ने चौका मारकर मैच को समाप्त कर दिया।

Under 19 World Cup 2024 India U19 beats South Africa U19 in Semi-Final Sachin Dhas Uday Saharan hero
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने जीता था टॉस
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 244 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने 46 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद लहुआन ड्रे प्रिटोरियस ने रिचर्ड सेलेत्सवाने के साथ मिललकर तीसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी निभाई। प्रिटोरियस 102 गेंद में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 76 रन की पारी खेली। फिर ओलिवर व्हाइटहेड 22 रन, डेवान मराइस ने तीन रन और कप्तान युआन जेम्स ने 24 रन बनाए।

रिचर्ड ने एक छोर संभाले रखा और अर्धशतक जड़ा। वह 100 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 64 रन बनाकर आउट हुए। राइली नोर्टन सात रन और ट्रिस्टन लूस 12 गेंद में एक चौका और दो छक्के की मदद से 23 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से राज लिम्बानी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, मुशीर खान को दो विकेट मिला। नमन तिवारी और सौमी पांडे ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन



उदय और सचिन ने की 171 रन की साझेदारी
भारत की शुरुआत काफी खराब रही। 32 रन पर उसके चार विकेट गिर गए। आदर्श सिंह खाता खोले बगैर पहली ही गेंद पर आउट हो गए। उनके बाद मुशीर खान चार रन बनाकर पवेलियन लौटे। अर्शिन कुलकर्णी 12 और प्रियांशु मोलिया पांच रन बनाकर आउट हुए। चार विकेट गिरने के बाद कप्तान उदय सहारन और सचिन धास ने पारी को संभाला और टीम की वापसी कराई। सचिन ने 95 गेंद पर 96 रन बनाए। उन्होंने 11 चौके और एक छक्का लगाया। उदय ने 124 गेंद पर 81 रन बनाए। उन्होंने छह चौके लगाए। राज लिंबानी ने आखिरी ओवरों में तेजी से चार गेंद पर 13 रन बनाकर मैच को समाप्त कर दिया। उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed