फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Umesh Yadav wins Purple Cap; also Best figures in IPL career for Umesh againts Punjab Kings| Kolkata Knight Riders vs Punjab kings

IPL: उमेश यादव ने पंजाब के खिलाफ नौवीं बार तीन या इससे ज्यादा विकेट लिए, पर्पल कैप पर कब्जा जमाया, जानें अन्य रिकॉर्ड

Sat, 02 Apr 2022 07:55 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 02 Apr 2022 07:55 AM IST
सार

उमेश ने इस आईपीएल में तीसरी बार किसी भी विपक्षी टीम को पहले ओवर में झटका दिया। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ भी उमेश ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी।

विज्ञापन
Umesh Yadav wins Purple Cap; also Best figures in IPL career for Umesh againts Punjab Kings| Kolkata Knight Riders vs Punjab kings
उमेश यादव - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 के आठवें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स को 137 रन पर समेट दिया। कोलकाता के श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन कप्तानी करते हुए शानदार फॉर्म में चल रहे उमेश यादव से गेंदबाजी की शुरुआत करवाई। 34 साल के उमेश ने कप्तान को निराश नहीं किया और पहले ही ओवर में मयंक अग्रवाल का विकेट झटका। 
विज्ञापन


इसके बाद उमेश ने तीन और विकेट लिए। इनमें लियाम लिविंगस्टोन, हरप्रीत बरार और राहुल चाहर के विकेट शामिल हैं। उमेश ने इस आईपीएल में तीसरी बार किसी भी विपक्षी टीम को पहले ओवर में झटका दिया। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ भी उमेश ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी। मयंक के विकेट के साथ ही आईपीएल पावरप्ले में उमेश के पचास विकेट भी पूरे हो गए। ऐसा करने वाले वह चौथे खिलाड़ी हैं। 
विज्ञापन

Umesh Yadav wins Purple Cap; also Best figures in IPL career for Umesh againts Punjab Kings| Kolkata Knight Riders vs Punjab kings
उमेश यादव - फोटो : IPL/BCCI
उमेश से पहले जहीर खान (52 विकेट), संदीप शर्मा (52 विकेट) और भुवनेश्वर कुमार (51 विकेट) ने आईपीएल में पावरप्ले में विकेट लिए थे। उमेश यादव ने चार ओवर के स्पेल में 23 रन देकर चार विकेट झटके, जो कि उनके आईपीएल करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। इससे पहले उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2012 में दिल्ली में 24 रन देकर चार विकेट झटके थे।

यह नौवीं बार है जब उमेश याद ने आईपीएल में पंजाब के खिलाफ एक मैच में तीन या इससे ज्यादा विकेट लिए हैं। उमेश के अलावा किसी और गेंदबाज ने किसी दूसरे टीम के खिलाफ पांच बार से ज्यादा ऐसा नहीं किया है। उमेश इस मामले में काफी आगे हैं।

उमेश ने आईपीएल में 10 मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते हैं। इसमें से छह बार उन्होंने ये अवॉर्ड पंजाब के खिलाफ जीता है। इसी के साथ उमेश ने पर्पल कैप भी अपने नाम किया। इस मैच से पहले उमेश के चार और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तीन विकेट थे। अब उमेश के आठ विकेट हैं और वह सबसे आगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed