फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Umesh Yadav great start in county cricket Worcestershire beats Middlesex by 7 wickets

Umesh Yadav County Cricket: काउंटी क्रिकेट में उमेश यादव की शानदार शुरुआत, लेकिन टीम को मिली हार

Wed, 13 Jul 2022 10:09 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Wed, 13 Jul 2022 10:09 PM IST
सार

उमेश को इंग्लिश काउंटी टीम में पाकिस्तान के तेज गेंदबाजी शाहीन शाह आफरीदी की जगह शामिल किया गया है। नागपुर के इस 34 वर्षीय तेज गेंदबाज ने 52 टेस्ट, 77 वनडे और सात टी20 में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

विज्ञापन
Umesh Yadav great start in county cricket Worcestershire beats Middlesex by 7 wickets
उमेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वरिष्ठ भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव ने काउंटी चैंपियनशिप में मिडलसेक्स का प्रतिनिधित्व करते हुए वर्सेस्टरशायर के बल्लेबाज को आउट कर काउंटी क्रिकेट में अपना पहला विकेट लिया। मैच के दूसरे दिन 34 वर्षीय उमेश यादव ने पहली पारी में टेलर कॉरनाल को आउट किया। दूसरी पारी में उन्होंने एड पोलॉक को पवेलियन भेज दिया। वर्सेस्टरशायर ने इस मैच को सात विकेट से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


उमेश ने बल्लेबाजी में भी हाथ दिखाए। उन्होंने 41 गेंद पर नाबाद 44 रन बनाए। इस दौरान पांच चौके और दो छक्के लगाए। उमेश को इंग्लिश काउंटी टीम में पाकिस्तान के तेज गेंदबाजी शाहीन शाह आफरीदी की जगह शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


नागपुर के इस 34 वर्षीय तेज गेंदबाज ने 52 टेस्ट, 77 वनडे और सात टी20 में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इस दौरान कुल 273 विकेट अपने नाम किए हैं। उमेश रणजी ट्रॉफी में विदर्भ की टीम की ओर से खेलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमेश यादव के अलावा बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ससेक्स, वाशिंगटन सुंदर लंकाशायर से और क्रुणाल पंड्या वार्विकशयर से जुड़े हैं। पुजारा जहां ससेक्स के लिए खेलते हैं, वहीं सुंदर और क्रुणाल ने क्रमश: लंकाशायर और वारविकशायर के साथ करार किया है। 


उमेश को इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्होंने प्लेइंग इलेवन में नहीं रखा गया। वह लगातार टीम इंडिया के साथ रहते हैं, लेकिन उन्हें खेलने के मौके कम ही मिलते हैं। काउंटी में खेलने से उमेश को फायदा होगा। पुजारा ने वहीं खेलकर फॉर्म में वापसी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed