{"_id":"61c9dc6b22125d53624b3a42","slug":"u19-asia-cup-india-under19-team-beat-afghanistan-by-4-wickets-indian-team-enters-semi-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"Under-19 Asia Cup: राज और कौशल के दम पर भारत सेमीफाइनल में, अफगानिस्तान को दस गेंद शेष रहते चार विकेट से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Under-19 Asia Cup: राज और कौशल के दम पर भारत सेमीफाइनल में, अफगानिस्तान को दस गेंद शेष रहते चार विकेट से हराया
Mon, 27 Dec 2021 09:02 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 27 Dec 2021 09:02 PM IST
सार
- 65 रन की अटूट साझेदारी की बावा और तांबे ने सातवें विकेट के लिए, एक-एक विकेट भी झटका
- 65 रन की पारी खेली ओपनर हरनूर ने, रघुवंशी के साथ पहले विकेट के लिए की शतकीय साझेदारी
विज्ञापन
भारत बनाम अफगानिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरनूर पन्नू (65) की अर्द्धशतकीय पारी और राज बावा (43*) और कौशल तांबे (35*) के बीच सातवें विकेट के लिए हुई 65 रन की अटूट साझेदारी से भारत ने अंडर-19 एशिया कप में अफगानिस्तान को दस गेंद शेष रहते चार विकेट से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत एक समय 260 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 197 रन पर छह विकेट गंवाकर संकट में था, लेकिन राज और कौशल की नाबाद पारियों से टीम जीत दर्ज करने में सफल रही।
हरनूर ने फिर खेेली शानदार पारी
शानदार फॉर्म में चल रहे चंडीगढ़ के ओपनर हरनूर ने अंगकृष रघुवंशी (35) के साथ पहले विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। इस साझेदारी को नूर अहमद ने रघुवंशी को पगबाधा आउट कर तोड़ा। इसके कुछ देर बार नूर ने हरनूर को भी पगबाधा आउट कर भारत को दूसरा झटका दिया।
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की
हरनूर ने अपनी पारी में 74 गेंदों का सामना कर आठ चौके जड़े। कप्तान यश ढुल (26), निशांत सिद्धू (19) और आराध्य (12) बड़ी पारी नहीं खेल सके। अफगानिस्तान की ओर से अल्लाह नूर ने चार विकेट चटकाए। भारत ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। अफगानिस्तान ने कप्तान सुलिमैन सैफी (73) और एजाज अहमद (83*) की अर्द्धशतकीय पारियों से चार विकेट पर 259 रन बनाए।
विज्ञापन
बावा-तांबे को मिला एक-एक विकेट
सैफी ने अल्लाह नूर (26) के साथ तीसरे विकेट के लिए 38 और अहमद के साथ चौथे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी दी। इनके अलावा खैबर वाली ने नाबाद 20 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से बावा, तांबे, हर्षवर्धन और विक्की ने एक-एक विकेट लिया।
दूसरे स्थान पर रहा भारत
भारतीय टीम अपने ग्रुप ए में दो जीत के साथ पाकिस्तान के बाद दूसरे स्थान पर रहा। पाकिस्तान ने सभी तीनों मैच जीते। भारत का सामना श्रीलंका और बांग्लादेश में से किसी एक से होगा। ग्रुप बी की दोनों टीमों ने अपने दोनों मैच जीते हैं। इस मैच की विजेता शीर्ष पर रहेगी जिससे उसका सामना भारत से होगा। दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम पाक से खेलेगी।