फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Two members of the England cricket team in South Africa return unconfirmed positive tests for Covid-19

SAvsENG: दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गए इंग्लैंड के दो और सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव होने की आशंका

Sun, 06 Dec 2020 07:14 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 06 Dec 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
Two members of the England cricket team in South Africa return unconfirmed positive tests for Covid-19
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : social media

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने रविवार को बताया कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गए उनके दल के दो सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव होने की आशंका है। ईसीबी ने हालांकि पॉजिटिव नतीजे वाले सदस्यों के नामों की जानकारी नहीं दी है। 

विज्ञापन



उन्होंने यह भी नहीं बताया कि ये मामले खिलाड़ियों से जुड़े हैं या सहयोगी सदस्यों से। उन्होंने बताया कि ये दोनों मामले जांच के अतिरिक्त दौर के बाद सामने आए हैं। दोनों टीमों के खिलाड़ी केपटाउन के जिस होटल में रुके थे वहां के दो सदस्य कोविड-19 जांच में पॉजिटिव मिले थे।
विज्ञापन


ईसीबी ने कहा कि खिलाड़ी और प्रबंधन सदस्य मेडिकल टीमों से सलाह मिलने तक अपने कमरों में पृथकवास पर है। इससे पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी जिस होटल में रूके हैं वहां कोरोना वायरस के मामले मिलने के बाद पहले एक दिवसीय मैच को रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के एक खिलाड़ी के कोविड-19 पॉजिटिव मिलने के बाद तीन मैचों की श्रृंखला के पहले एकदिवसीय को शुक्रवार से रविवार के लिए टाल दिया गया था। लेकिन अब और मामले सामने आने के बाद टूर्नामेंट का भविष्य अधर में है। दक्षिण अफ्रीका टीम के लिए मौजूदा दौरे पर संक्रमित पाया जाने वाला यह तीसरा खिलाड़ी था।

ईसीबी और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (बोर्ड) ने एक संयुक्त बयान में कहा कि, चिकित्सकों की सलाह पर मैच को रद्द कर दिया गया है। दोनों बोर्डों के बयान के मुताबिक, 'श्रृंखला में शेष मैचों का फैसला मेडिकल विशेषज्ञों द्वारा स्वतंत्र रूप से जांच के बाद किया जाएगा।'

इंग्लैंड पुरुष टीम के प्रबंध निदेशक एशले जाइल्स ने कहा, 'हमें खेद है कि हम आज के एकदिवसीय मैच को खेलने में असमर्थ हैं, लेकिन खिलाड़ियों और सहयोगी सदस्यों का कल्याण हमारी प्राथमिक चिंता है। चिकित्सकीय सलाह के मुताबिक दोनों टीमों की आगे की जांच होगी और उसका नतीजा आने तक खेल नहीं होना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed