Tushar Deshpande Engagement: तुषार देशपांडे ने नाभा के साथ की सगाई, स्कूल में हुआ था प्यार, अब करेंगे शादी
चेन्नई के लिए इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तुषार देशपांडे ने सगाई कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर बताया कि उनकी स्कूल क्रश अब मंगेतर बन चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तुषार देशपांडे की सगाई में चेन्नई के ऑलराउंडर शिवम दुबे और उनकी पत्नी अंजुम खान भी पहुंची थीं। क्रिकेटर ध्रुमिल भी इस सगाई समारोह का हिस्सा बने। अंजुम ने इस सगाई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया में शेयर की हैं। शिवम दुबे और तुषार काफी अच्छे दोस्त हैं। इस साल चेन्नई को जीत दिलाने में दोनों का अहम योगदान रहा है। तुषार देशपांडे आईपीएल इतिहास के पहले इंपैक्ट प्लेयर रहे हैं। वहीं, शिवम दुबे ने अधिकतर मैचों में इंपैक्ट प्लेयर के रूप में कमाल का प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन विज्ञापन
क्रिकेट जगत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। कुछ दिन पहले ही तुषार के साथी खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ ने उत्कर्षा पवार के साथ शादी की है। इसके बाद तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी शादी के बंधन में बंध गए। अब तुषार देशपांडे ने भी सगाई कर ली है। भारत के अलावा बांग्लादेश के हसन महमूद भी शादी के बंधन में बंध चुके हैं।
आईपीएल 2023 में तुषार का कमाल
तुषार देशपांडे ने आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 16 मैच में 21 विकेट अपने नाम किए। वह अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। वहीं, टूर्नामेंट में विकेट लेने के मामले में वह छठे नंबर पर रहे। आईपीएल में कुल 23 मैच खेलने वाले तुषार ने इस सीजन ही शानदार प्रदर्शन किया है। इससे पहले उन्होंने कुल सात आईपीएल मैच खेले थे और चार ही विकेट ले पाए थे। इस सीजन शानदार प्रदर्शन के बाद उनके भारतीय टीम में आने की संभावना भी बढ़ गई है।