{"_id":"bf38b5ea-7838-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"top-official-resigns-after-pakistan-super-league-postponement","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएसएल स्थगित होते ही इस्तीफा का लगा तांता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पीएसएल स्थगित होते ही इस्तीफा का लगा तांता
कराची/एजेंसी
Updated Sat, 16 Feb 2013 06:29 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की महत्वाकांक्षी सुपर लीग टी-20 चैंपियनशिप शुरू होने से पहले ही विवादों में घिर गई है और अब इसके शीर्ष अधिकारी ने इस्तीफा दे दिया है। इसका मतलब यह है कि टूर्नामेंट स्थगित करने का फैसला सर्वसम्मति से नहीं हुआ।
विज्ञापन
बोर्ड के सूत्रों के अनुसार पीएसएल के व्यावसायिक परिचालन प्रमुख खुर्रम मलिक ने इस्तीफा दे दिया। इससे दो दिन पहले इसके प्रबंध निदेशक सरवन सलमान बट ने इस्तीफा दे दिया था। हालांकि उनकी जगह इसका जिम्मा जावेद मियांदाद को सौंपा गया है।
विज्ञापन
इससे पहले पीएसएल के प्रबंध निदेशक सलमान सरवर बट ने ट्वंटी-20 मैचों की इस लीग को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया था।
विज्ञापन
पीसीबी ने 26 मार्च से सात अप्रैल तक होने वाली पीएसएल स्थगित कर दी है। बोर्ड अध्यक्ष जका अशरफ ने कहा कि इसे सही समय पर आयोजित किया जाएगा। फिलहाल जावेद मियांदाद को पीएसएल का कार्यवाहक प्रबंध निदेशक हैं।