फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   tony greig diagnosed with lung cancer

पूर्व इंग्लिश कप्तान टोनी ग्रेग को हुआ कैंसर

Sat, 20 Oct 2012 11:28 PM IST
लंदन/एजेंसी
लंदन/एजेंसी Updated Sat, 20 Oct 2012 11:28 PM IST
विज्ञापन
tony greig diagnosed with lung cancer

क्रिकेट खिलाड़ियों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने का सिलसिला लगातार जारी है। इस साल पहले युवराज सिंह, फिर मार्टिन क्रो और अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान टोनी ग्रेग इस भयानक बीमारी की चपेट में आ गए हैं। ग्रेग के फेफड़े में कैंसर का पता चला है। वह इसकी स्थिति का सही-सही पता लगाने के लिए जल्द ही टेस्ट कराएंगे।

विज्ञापन


66 वर्षीय इंग्लैंड के पूर्व आलराउंडर 1972 से 1977 तक देश के लिए खेलने के बाद क्रिकेट कमेंटरी में भी अपना विशेष पहचान बनाए हुए हैं। ग्रेग ने कहा कि वह जल्द ही बायोप्सी कराएंगे जिससे पता चल सके कि कैंसर अभी किस स्टेज में है और इसका सही उपचार क्या हो सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मैंने जिंदगी में कई मुसीबतों का सामना किया है और अब एक और नया मुसीबत आ खड़ा हुआ। मैं और मेरी पत्नी विवियन ने इस मुसीबत से मिलकर सामना करने का फैसला किया है।’ ग्रेग ने इसी साल मई में फेफड़े में सूजन का इलाज करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंका में हाल में हुए आईसीसी वर्ल्ड कप ट्वंटी-20 टूर्नामेंट से लौटने के बाद ग्रेग के फेफड़े में परेशानी काफी बढ़ गई थी। बाद में जांच कराने पर कैंसर का पता चला। ग्रेग ने इंग्लैंड की ओर से खेलते हुए 58 टेस्ट मैचों में 3599 रन बनाने के साथ ही 141 विकेट भी लिए हैं। साथ ही 22 वन-डे में भी उनके नाम 269 रन और 19 विकेट हैं। गौरतलब है कि इसी हफ्ते मार्टिन क्रो को भी कैंसर का पता चला। क्रो ने बाद में इस बीमारी के लिए क्रिकेट के व्यस्ततम कार्यक्रम को जिम्मेदार ठहराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed