{"_id":"61c14f16bcc08d659d22eb3a","slug":"tim-southee-on-virat-kohli-odi-captaincy-released-weight-of-his-soulders","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Virat ODI Captaincy: टिम साउदी बोले- वनडे और टी-20 की कप्तानी जाने से कोहली का बोझ कम हुआ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat ODI Captaincy: टिम साउदी बोले- वनडे और टी-20 की कप्तानी जाने से कोहली का बोझ कम हुआ
Tue, 21 Dec 2021 09:20 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 21 Dec 2021 09:20 AM IST
सार
टिम साउदी ने कहा है कि वनडे और टी-20 की कप्तानी जाने के बाद विराट कोहली के कंधे से भार कम होगा। साउदी 2008 अंडर-19 वर्ल्डकप के समय से कोहली को जानते हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने कहा है कि वनडे और टी-20 की कप्तानी जाने से विराट के कंधे से भार कम हुआ है। साउदी ने कहा है कि क्रिकेट फैंस के लिए यह बेहद सुखद होता है कि उनका चहेता खिलाड़ी कप्तानी के दौरान पूरी ऊर्जा लगाए और फिर बल्लेबाजी या गेंदबाजी में भी वही कमाल करे, लेकिन यह आसान नहीं होता। साउदी और विराट 2008 अंडर-19 वर्ल्डकप से एक दूसरे को जानते हैं। इस टूर्नामेंट में कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में हराया था।
बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले विराट की जगह रोहित शर्मा को वनडे का कप्तान बनाया है। वहीं कोहली पहले ही टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ चुके हैं। अब विराट सिर्फ टेस्ट टीम के कप्तान हैं और उनके पास अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देने के लिए काफी समय है। हालांकि जिस तरीके से विराट से वनडे की कप्तानी छीनी गई, उस पर काफी विवाद हुआ और अभी भी भारतीय क्रिकेट में सब कुछ ठीक नहीं है।
विराट का बोझ कम हुआ
टिम साउदी ने अमेजन प्राइम को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें यह नहीं पता कि भारत की कप्तानी करने में कितना दबाव होता है, लेकिन विराट काफी लंबे समय से यह करते आ रहे हैं। साउदी के अनुसार वनडे और टी-20 की कप्तानी जाने से विराट कंधे का भार कम हुआ है। हालांकि अभी भी वो कप्तानी में रोहित या दूसरे खिलाड़ियों की मदद करते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आरसीबी के नए कप्तान के लिए यह बेहद खास होगा कि विराट उनकी मदद के लिए मैदान पर होंगे। उन्हें क्रिकेट बहुत पसंद है।