फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Tim southee on virat Kohli ODI captaincy released weight of his soulders

Virat ODI Captaincy: टिम साउदी बोले- वनडे और टी-20 की कप्तानी जाने से कोहली का बोझ कम हुआ

Tue, 21 Dec 2021 09:20 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 21 Dec 2021 09:20 AM IST
सार

टिम साउदी ने कहा है कि वनडे और टी-20 की कप्तानी जाने के बाद विराट कोहली के कंधे से भार कम होगा। साउदी 2008 अंडर-19 वर्ल्डकप के समय से कोहली को जानते हैं। 
 

विज्ञापन
Tim southee on virat Kohli ODI captaincy released weight of his soulders
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने कहा है कि वनडे और टी-20 की कप्तानी जाने से विराट के कंधे से भार कम हुआ है। साउदी ने कहा है कि क्रिकेट फैंस के लिए यह बेहद सुखद होता है कि उनका चहेता खिलाड़ी कप्तानी के दौरान पूरी ऊर्जा लगाए और फिर बल्लेबाजी या गेंदबाजी में भी वही कमाल करे, लेकिन यह आसान नहीं होता। साउदी और विराट 2008 अंडर-19 वर्ल्डकप से एक दूसरे को जानते हैं। इस टूर्नामेंट में कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में हराया था। 
विज्ञापन


बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले विराट की जगह रोहित शर्मा को वनडे का कप्तान बनाया है। वहीं कोहली पहले ही टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ चुके हैं। अब विराट सिर्फ टेस्ट टीम के कप्तान हैं और उनके पास अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देने के लिए काफी समय है। हालांकि जिस तरीके से विराट से वनडे की कप्तानी छीनी गई, उस पर काफी विवाद हुआ और अभी भी भारतीय क्रिकेट में सब कुछ ठीक नहीं है। 
विज्ञापन


विराट का बोझ कम हुआ 
टिम साउदी ने अमेजन प्राइम को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें यह नहीं पता कि भारत की कप्तानी करने में कितना दबाव होता है, लेकिन विराट काफी लंबे समय से यह करते आ रहे हैं। साउदी के अनुसार वनडे और टी-20 की कप्तानी जाने से विराट कंधे का भार कम हुआ है। हालांकि अभी भी वो कप्तानी में रोहित या दूसरे खिलाड़ियों की मदद करते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आरसीबी के नए कप्तान के लिए यह बेहद खास होगा कि विराट उनकी मदद के लिए मैदान पर होंगे। उन्हें क्रिकेट बहुत पसंद है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed