ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान टिम पेन अपनी जुबानी जंग के लिए मशहूर हैं। वह हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। एक बार फिर वह इशारों-इशारों में भारतीय कप्तान विराट कोहली की चुटकी लेते हुए भारत को डे-नाइट टेस्ट में चुनौती देने को लेकर सुर्खियों में हैं।
इशारों-इशारों में कंगारू कप्तान टिम पेन ने ली विराट की चुटकी, डे-नाइट टेस्ट में भारत को दी चुनौती
दरअसल, हुआ यूं कि, ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान को पारी और पांच रन से हरा दिया। यह पाकिस्तान की ऑस्ट्रेलिया में लगातार 13वीं हार है। 1999 के बाद से पाकिस्तानी टीम ऑस्ट्रेलिया में जीत तो दूर कोई टेस्ट ड्रॉ भी नहीं करा पाई है। बता दें कि ब्रिस्बेन के गाबा पर ऑस्ट्रेलिया ने 1988 के बाद से कोई मुकाबला नहीं हारा है।
जीत के बाद के जब कंगारू कप्तान पेन से पूछा गया कि क्या ऑस्ट्रेलिया अगले साल भारत के खिलाफ गाबा में खेलेगी। इस पर उन्होंने कहा, 'हां, ठीक है, हम निश्चित रूप से कोशिश करेंगे। हमें इसके लिए विराट के पीछे भागना पड़ेगा, हमें निश्चित रूप से किसी न किसी स्तर पर उससे जवाब मिलेगा। यह वह जगह है जहाँ हम अपनी समर की शुरुआत करना पसंद करते हैं, और सिर्फ पिछली समर में ही नहीं हो पाया।' ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पेन ने आगे कहा, 'अगर विराट कोहली अच्छे मूड में हुए तो या पिंक बॉल टेस्ट भी हो सकता है।'
Tim Paine gives Virat Kohli a little clip in the post-game presser 🍿
The Aussie captain is keen to play against India in Brisbane next summer! pic.twitter.com/NCmGqua67s
बता दें कि भारतीय टीम को अगले साल ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कड़ी टक्कर की उम्मीद जताई जा सकती है। टीम इंडिया ने पिछले दौरे पर चार मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम की थी।
हालांकि, उस सीरीज में डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं थे। ये दोनों खिलाड़ी इस वक्त अपने शानदार फॉर्म में हैं। हाल ही में वॉर्नर ने बैन के बाद अपना पहला शतक पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा था।