फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Tim Paine Retirement: Former Australian captain Tim Paine retired, embroiled in big scandal

Tim Paine Retirement: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन ने लिया संन्यास, बड़े स्कैंडल में फंस चुके

Fri, 17 Mar 2023 11:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 17 Mar 2023 11:13 PM IST
सार

पिछले साल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पुरुष खिलाड़ियों के लिए नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से टिम पेन समेत कई खिलाड़ियों को बाहर कर दिया था। इनमें पेन के अलावा ऑलराउंडर मोइसेस हेनरिक्स, बल्लेबाज बेन मैकडरमॉट जैसे खिलाड़ी शामिल थे।

विज्ञापन
Tim Paine Retirement: Former Australian captain Tim Paine retired, embroiled in big scandal
टिम पेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन ने शेफील्ड शील्ड में तस्मानिया के क्वींसलैंड के साथ हुए मैच के बाद खेल से संन्यास की घोषणा कर दी। विकेटकीपर पेन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 2018 से 2021 तक 23 टेस्ट मैचों में कप्तानी की।
विज्ञापन


उन्होंने कुल मिलाकर 35 टेस्ट मैच खेले। उन्हें 2018 में स्मिथ के गेंद से छेड़खानी प्रकरण में कप्तानी से हटाए जाने के बाद दायित्व सौंपा गया था। पेन को 2021 में उस समय कप्तानी छोड़नी पड़ी क्योंकि उन पर तस्मानिया की एक कर्मचारी को अभद्र संदेश भेजने के आरोप लगे थे।
विज्ञापन


पेन ने लार्ड्स में 2010 में पाकिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट खेला। उन्होंने 32.63 की औसत से 35 टेस्ट में 1534 रन बनाए जिसमें 92 उनका श्रेष्ठ स्कोर था। उन्हाेंने विकेट के पीछे 157 शिकार किए। इसके अलावा वह ऑस्ट्रेलिया के लिए 35 वनडे और 12 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी खेले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पिछले साल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पुरुष खिलाड़ियों के लिए नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से टिम पेन समेत कई खिलाड़ियों को बाहर कर दिया था। इनमें पेन के अलावा ऑलराउंडर मोइसेस हेनरिक्स, बल्लेबाज बेन मैकडरमॉट जैसे खिलाड़ी शामिल थे। टिम पेन का नाम सेक्स स्कैंडल में फंसने के कारण हटाया गया था। सेक्स स्कैंडल में नाम आने के बाद ही पेन ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था और अनिश्चितकाल के लिए क्रिकेट से ब्रेक ले लिया था। अब उन्होंने संन्यास ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed