फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Tight bio secure bubble for broad casters for smooth operations during IPL 2021

कल से IPL का आगाज: ब्रॉडकास्टर्स के चार बायो-बबल, पूरे टूर्नामेंट के दौरान होंगे 10 हजार टेस्ट

Thu, 08 Apr 2021 10:12 AM IST
अंशुल तलमले अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 08 Apr 2021 10:12 AM IST
सार

  • ब्रॉडकॉस्टर के एक साथ चल रहे हैं चार बायो-बबल 
  • क्रिकेटरों की सुरक्षा को बेहद कड़ा है ब्रॉडकॉस्टर बबल
  • 9 अप्रैल से कोरोना के बीच आईपीएल का आगाज

विज्ञापन
Tight bio secure bubble for broad casters for smooth operations during IPL 2021
आईपीएल 2021 - फोटो : ट्विटर @BCCI

विस्तार

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच आईपीएल को सफल बनाने के लिए ब्रॉडकॉस्टरों के बायो सिक्योर बबल को काफी लंबा और बेहद कड़ा बनाया गया है। पूरे आईपीएल में अगर क्रिकेटरों के सबसे नजदीक कोई रहेगा तो वह ब्रॉडकॉस्टर टीम होगी। इसी को ध्यान में रखते हुए पूरे टूर्नामेंट में ब्रॉडकॉस्टिंग टीम के 10 हजार से अधिक आरटीपीसीआर टेस्ट कराए जाएंगे। यही नहीं स्टार स्पोर्ट्स के सीईओ संजोग गुप्ता खुलासा करते हैं कि पूरे टूर्नामेंट में ब्रॉडकॉस्टर के एक साथ चार बायो बबल काम करेंगे। किसी को भी हल्का सा सर्दी, जुकाम होने पर भी उसे और उनके संपर्क में आने वालों को एकांतवास में डालने की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


साढ़े सात सौ क्रू सदस्य हैं बायो बबल में
संजोग गुप्ता के मुताबिक क्रिकेटरों को छोड़ दें तो साढ़े सात सौ ब्रॉडकॉस्टिंग क्रू सदस्य और कमेंटेटर बायो बबल में इस वक्त हैं। आईपीएल के पहले  चरण में चार बायो बबल एक साथ चल रहे हैं। एक चेन्नई में और तीन मुंबई में। चेन्नई, मुंबई के मैचों के बाद अहमदाबाद, दिल्ली इसमें शामिल होंगे। लेकिन मुंबई में दो बबल पूरे टूर्नामेंट चलते रहेंगे। बायो बबल में घुसने से पहले कोविड रिपोर्ट निगेटिव होनी चाहिए। इसके बाद सभी को होटल में सात दिन एकांतवास में रखा गया। यहां सभी के तीन आरटीपीसीआर होंगे। इसके बाद आप बायो बबल में घुसने की अनुमति होगी। सभी के लिए कलर जोन निर्धारित किए गए हैं। जिसके लिए जिस रंग का जोन निर्धारित है वह सिर्फ उसी में रह सकता है। जिससे लोगों का आपस में कम संपर्क हो। अगर बीमारी फैले भी तो ज्यादा लोगों में नहीं फैले। दिन में दो बार उपकरणों का सेनिटाइजेशन किया जा रहा है और हर तीसरे दिन टेस्ट हो रहे हैं। 
विज्ञापन


क्रिकेटरों से भी लंबा है ब्रॉडकॉस्टर बायो बबल
संजोग बताते हैं कि आईपीएल में 53 दिन मैच होते हैं, उससे 15 दिन पहले क्रू सदस्य को बुला लिया गया है। तकरीबन 70 से 90 दिन क्रू सदस्य बायो बबल में रहेंगे। जो कि क्रिकेटर से ज्यादा है। एक क्रिकेटर 60 से 65 दिन बायो बबल में रहता है। क्रिकेटर 14 मैच खेलते हैं और क्रू सदस्य एक दिन छोड़कर काम करते हैं। उन पर काम का भार ज्यादा है। ब्रॉडकॉस्टिंग का पूरा कार्यक्रम बेहद जटिल है। स्टार के बायो बबल में सात सौ साढ़े सौ लोग रहते हैं जबकि बीसीसीआई के बायो बबल में सौ से डेढ़ सौ लोग रहते हैं। आयोजन स्थलों पर बायो बबल बीसीसीआई और स्टार मिलकर बनाते हैं। जो चेन्नई और मुंबई में बायो बबल वेन्यू पर चल रहे हैं वह बीसीसीआई और स्टार ने मिलकर बनाए हैं। क्रू सदस्यों केलिए कुल चार बायो बबल एक साथ काम करते हैं। इनमें दो स्टार खुद बनाता है। सेंट्रल प्रोडक्शन मुंबई से होता है यहां नियमित बायो बबल रहेगा। बाकी सेंटरों के हिसाब से बदलते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed