फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team with highest bid has won only one trophy will PBKS repeat 2013 history

IPL Auction: सबसे महंगा खिलाड़ी खरीदने वाली टीम सिर्फ एक बार जीती है खिताब, क्या पंजाब दोहराएगी 2013 का इतिहास

Mon, 26 Dec 2022 10:31 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 26 Dec 2022 10:31 PM IST
सार

मुंबई आईपीएल इतिहास की एकमात्र टीम है, जिसने सबसे महंगी बोली लगाई थी और उसी साल खिताब भी अपने नाम किया। इसके अलावा सबसे बड़ा दांव लगाने वाली टीमें कभी खिताब नहीं जीत पाई हैं। 
 

विज्ञापन
Team with highest bid has won only one trophy will PBKS repeat 2013 history
हर आईपीएल में सबसे महंगे खिलाड़ी को खरीदने वाली टीम का रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2023 के लिए आयोजित मिनी ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने सबसे बड़ी बोली लगाई। पंजाब ने 18.50 करोड़ में सैम करन को खरीदा और वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। अगले सीजन में पंजाब की टीम सैम करन के दम पर पहला खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। अब तक आईपीएल के 15 सीजन हो चुके हैं, लेकिन कभी भी पंजाब की टीम चैंपियन नहीं बनी है। हालांकि, आईपीएल का इतिहास भी पंजाब के पक्ष में नहीं है। 
विज्ञापन


हर साल की नीलामी में सबसे बड़ा दांव लगाने वाली टीमों में सिर्फ एक बार ही ऐसा हुआ है, जब सबसे महंगे खिलाड़ी को खरीदने वाली टीम ने खिताब जीता है। साल 2013 में मुंबई ने ग्लेन मैक्सवेल को 6.3 करोड़ में खरीदा था और वह उस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। इसी साल मुंबई की टीम पहली बार आईपीएल चैंपियन भी बनी, लेकिन मुंबई को जीत दिलाने में ग्लेन मैक्सवेल का कोई योगदान नहीं था। यहां हम बता रहे हैं कि आईपीएल की नीलामी में सबसे बड़ा दांव लगाने वाली टीमों का प्रदर्शन कैसा रहा है।
विज्ञापन

2008 में महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई ने 9.5 करोड़ में खरीदा और फाइनल में हार गई

2009 में एंड्रयू फ्लिंटॉप को चेन्नई और केविन पीटरसन को आरसीबी ने 9.8 करोड़ में खरीदा। दोनों टीमें प्लेऑफ में पहुंचीं, लेकिन कोई चैंपियन नहीं बन पाई। आरसीबी को फाइनल में डेक्कन चार्जस ने हराया। 

2010 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने शेन बॉन्ड और मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को 4.8 करोड़ में खरीदा। कोलकाता की टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर रही और मुंबई को फाइनल में चेन्नई ने हरा दिया। 

2011 में कोलकाता ने गौतम गंभीर को 14.9 करोड़ देकर अपने साथ जोड़ा, लेकिन यह टीम भी प्लेऑफ से आगे नहीं बढ़ पाई। 

2012 में चेन्नई की टीम ने रवींद्र जडेजा को 12.8 करोड़ में खरीदा और फाइनल में यह टीम कोलकाता से हार गई। 

2013 में मुंबई ने ग्लेन मैक्सवेल को 6.3 करोड़ में खरीदा और यह टीम चैंपियन भी बनी, लेकिन मुंबई की जीत में ग्लेन मैक्सवेल का कोई योगदान नहीं था।

2014 में आरसीबी की टीम ने युवराज को 14 करोड़ में खरीदा और सातवें स्थान पर रही।

2015 में दिल्ली की टीम ने युवराज को ही 16 करोड़ में खरीदा और यह टीम भी सातवें स्थान पर रही।

2016 में आरसीबी ने शेन वॉटसन को 9.5 करोड़ में खरीदा और यह टीम फाइनल में हैदराबाद से हार गई।

2017 में पुणे की टीम ने बेन स्टोक्स पर 14.5 करोड़ का दांव लगाया और फाइनल में उसे एक रन से हार का सामना करना पड़ा।

2018 में राजस्थान रॉयल्स ने बेन स्टोक्स को 12.5 करोड़ में खरीदा। हालांकि, यह टीम एलिमिनेटर से आगे नहीं बढ़ पाई। 

2019 में राजस्थान ने जयदेव उनादकट और कोलकाता नाइट राइडर्स ने वरुण चक्रवर्ती को 8.4 करोड़ में खरीदा। राजस्थान की टीम सातवें स्थान पर रही, जबकि कोलकाता पांचवें स्थान पर रही। 

2020 में कोलकाता ने पैट कमिंस पर 15.5 करोड़ खर्च कर दिए, लेकिन इस बार भी यह टीम पांचवें स्थान पर रही और प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई।

2021 में राजस्थान की टीम ने क्रिस मॉरिस पर 16.25 करोड़ लुटा दिए, लेकिन यह टीम भी सातवें स्थान पर रही। 

2022 में मुंबई ने ईशान किशन को 15.25 करोड़ में खरीदा और यह टीम अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही। 

2023 आईपीएल से पहले पंजाब ने सैम करन को 18.50 करोड़ में खरीदा है और अब यह टीम 2013 वाला इतिहास दोहराने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed