फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India will tour bangladesh in june

टीम इंडिया रहे तैयार, वर्ल्ड कप का बदला लेने को तैयार बांग्लादेश

Wed, 06 May 2015 04:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 06 May 2015 04:21 PM IST
विज्ञापन
Team India will tour bangladesh in june

जबर्दस्त फॉर्म में दिख रही बांग्लादेश टीम के पास पाकिस्तान को अपने घर में रौंदने के बाद अब टीम इंडिया को भी हराने का मौका मिल गया है।

विज्ञापन


बांग्लादेश क्रिकेट टीम के प्रशंसकों को लगता है कि उसकी टीम वर्ल्ड कप में अंपायरों के गलत फैसलों के कारण भारत को हराने से चूक गई, तो अब उसके प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है कि भारतीय टीम अब बांग्लादेश का दौरा करने जा रही है जहां उसके पास पिछली हार का बदला चुकता करने का मौका होगा।
विज्ञापन


साथ ही बांग्लादेश के दौरे पर गई पाकिस्तान टीम को सीमित ओवरों के मुकाबले में लगातार 4 मैचों में हराने के बाद अब वह भारत को अपना शिकार बनाना चाहेगी। वहीं टीम इंडिया वर्ल्ड कप के बाद अपने पहले अंतरराष्ट्रीय दौरे को जीत के साथ आगे बढ़ाने की उम्मीद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इंडिया अगले महीने एक टेस्ट और 3 अंतरराष्ट्रीय वनडे मुकाबलों के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगी।
भारतीय टीम 7 जून को बांग्लादेश के लिए रवाना होगी। 10 जून से फातुल्लाह में पहला टेस्ट खेला जाएगा। इस स्थल पर 9 साल बाद टेस्ट मैच होगा।

जून के मध्य में होगी दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज

Team India will tour bangladesh in june

भारत की टेस्ट टीम की कमान अब विराट कोहली के हाथों में है जबकि वनडे टीम की अगुवाई अभी भी महेंद्र सिंह धोनी कर रहे हैं। इस बात की भी पूरी संभावना है कि बांग्लादेश दौरे के लिए भारत अपनी मजबूत टीम भेजेगी।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि टेस्ट मैच से पहले एक अभ्यास मैच भी होगा। उसके बाद 18, 21 और 24 मई को वनडे मुकाबले खेले जाएंगे।

जून में मानसून की संभावना को देखते हुए सभी वनडे मैचों के लिए एक दिन सुरक्षित (रिजर्व डे) दिन भी रखा गया है। बांग्लादेश ने जून, जुलाई और अगस्त में मानसून के कारण कभी टेस्ट की मेजबानी नहीं की है लेकिन इस साल भारत के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम भी जुलाई-अगस्त में बांग्लादेश का दौरा करेगी।

फिलहाल पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश के दौरे पर है। मेजबान टीम जबर्दस्त फार्म में है। उसने पाकिस्तान को तीनों वनडे मुकाबलों में पराजित किया। एकमात्र टी-20 मुकाबला भी जीता और दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ रहा।

भारत का बांग्लादेश दौरा
8-9 जून : अभ्यास मैच
10-14 जून पहला टेस्ट
18 जून: पहला वनडे
21 जून : दूसरा वनडे
24 जून तीसरा वनडे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed