फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india will be in new jersi in world cup 2015

वर्ल्ड चैंपियन की ड्रेस में प्लास्टिक की बोतलें

Fri, 16 Jan 2015 11:24 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 16 Jan 2015 11:24 AM IST
विज्ञापन
team india will be in new jersi in world cup 2015

वर्ल्ड कप 2015 में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। सभी टीमें अपनी तरफ से तैयारियां करने में जुटी है। अन्य टीमों की तरह टीम इंडिया की तैयारियां भी पूरे रंग में है। वहीं टीम इंडिया के खिलाड़ियों के हौसलाफजाई के लिए भारत क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने खिलाड़ियों के लिए नई ड्रेस लांच की है। इस ड्रेस की खासियत यह है कि इस ड्रेस को इको-फ्रेंडली बनाया गया है।

विज्ञापन


टीम इंडिया की नई ड्रेस में प्लास्टिक की बेकार बोतलों को प्रयोग में लाया गया है। टीम की ड्रेस नाइकी कंपनी द्वारा बनाया गया है।
कंपनी के अनुसार, टीम की ड्रेस में कुल 33 प्लास्टिक की बोतले को रिसाइक्लिंग किया गया है, ताकि खेलते वक्त खिलाड़ियों को मौसम का ज्यादा प्रभाव न पड़े।

वहीं आइए जानते हैं ड्रेस के बारे में बीसीसीआई और टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने क्या कहा.....

नई ड्रेस से मिलेगा आराम

team india will be in new jersi in world cup 2015

टीम इंडिया की नई ड्रेस में 100 प्रतिशत पॉलीएस्टर प्रयोग किया गया है। बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में इस वातानुकूलित ड्रेस की फोटो और नई जर्सी के साथ खिलाड़ियों की तस्वीरें पोस्ट की है। बीसीसीआई का कहना है कि इस ड्रेस में खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के वातावरण में खेलने में मदद मिलेगी।

वहीं वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के कप्तान कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने भी नई ड्रेस की तारीफ की है। नई जर्सी की लांचिंग के मौके पर धोनी ने माना कि इस नई जर्सी से खिलाड़ियों को खेलने में मदद ‌मिलेगी।

उन्होंने कहा कि पिछले और इस बार के वर्ल्ड कप में काफी अंतर है। 2011 में वर्ल्ड कप के मैच भारत में हुए थे और इस बार वर्ल्ड कप न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में। दोनों जगहों के मौसम में काफी अंतर है।

बीसीसीआई की ओर से ट्विटर पर डाली गई न्यू जर्सी की फोटो पर पहला कमेंट क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने दिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए नई जर्सी पर टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्‍तानी खिलाड़ी भी दिखेंगे नई जर्सी में

team india will be in new jersi in world cup 2015

टीम इंडिया के साथ पाकिस्तान टीम भी इस वर्ल्ड कप में नई जर्सी में दिखेगी। कराची में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों की नई ड्रेस लांच की। लांचिंग के वक्त टीम के ‌कई खिलाड़ी नई ड्रेस पहने नजर आए।

इतना ही नहीं टीम के धुंआधार बल्लेबाज और गेंदबाज शाहिद आफरीदी ने नई ड्रेस में साथी खिलाड़ियों के साथ सेल्फी भी खींची। तस्वीरें पीसीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर डाली गई है।

वहीं नई ड्रेस लांचिग के वक्त टीम के बल्लेबाज और विकेटकीपर उमर अकमल ने कहा है कि वह अपनी चिरप्रतिद्वंदी टीम भारत को इस बार हराकर ही दम लेंगे। उन्होंने कहा कि इस वर्ल्ड कप में भारत इतिहास को पलट देगा। बता दें कि पाकिस्तान अब तक हुए वर्ल्ड कप मैचों में भारत के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed