फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India Victory Parade 2024 Slogans Raised in Support at Wankhede Stadium Hardik Pandya Was Booed in IPL

T20 WC: आईपीएल के दौरान हुई थी हूटिंग, अब वानखेड़े स्टेडियम में लगे हार्दिक-हार्दिक के नारे

Thu, 04 Jul 2024 06:14 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 04 Jul 2024 06:14 PM IST
सार

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 सीजन से ठीक पहले रोहित की जगह हार्दिक को टीम की कमान सौंपी थी। इस फैसले की काफी आलोचना भी हुई थी और हार्दिक के लिए यह सीजन अच्छा नहीं रहा था।

विज्ञापन
Team India Victory Parade 2024 Slogans Raised in Support at Wankhede Stadium Hardik Pandya Was Booed in IPL
हार्दिक पांड्या - फोटो : BCCI

विस्तार

टी20 विश्व कप से ठीक पहले आईपीएल 2024 का आयोजन हुआ था जिसमे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस टीम की कमान संभाली थी। हार्दिक को रोहित शर्मा की जगह टीम की कमान सौंपी गई थी जिससे मुंबई और रोहित के प्रशंसक काफी नाराज थे। उन्होंने मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम पर हार्दिक की जमकर हूटिंग की थी, लेकिन टी20 विश्व कप फाइनल में हार्दिक के शानदार प्रदर्शन के बाद प्रशंसकों का व्यवहार उनके प्रति बदल गया। 
विज्ञापन

भारतीय टीम विश्व विजेता बनने के गुरुवार को मुंबई पहुंची जहां उसे विजय जुलूस में हिस्सा लेना है। वानखेड़े स्टेडियम पर खिलाड़ियों का सम्मान होना है और उसके लिए दोपहर से ही भारी संख्या में प्रशंसकों की भीड़ स्टेडियम में पहुंच चुकी है। भारतीय टीम के खिलाड़ी खुली बस में मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक विजय जुलूस में शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वानखेड़े स्टेडियम पर सम्मान समारोह के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) टीम के खिलाड़ियों को इनामी राशि भी देगा। मालूम हो कि बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने विश्व विजेता टीम के लिए 125 करोड़ रुपये की इनामी राशि घोषित की थी। इस कार्यक्रम से पहले भारतीय टीम के सदस्य गुरुवार सुबह नई दिल्ली पहुंचे जहां टीम का भव्य स्वागत हुआ और इसके बाद खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम से मिलने के बाद भारतीय टीम के सदस्य मुंबई के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन

वानखेड़े पर लगे 'हार्दिक-हार्दिक' के नारे
जिस वानखेड़े स्टेडियम पर कुछ महीने पहले ही प्रशंसकों ने हार्दिक की हूटिंग की थी, उसी स्थान पर फैंस हार्दिक-हार्दिक का नारे लगाते दिखे। दरअसल, वानखेड़े स्टेडियम पर भारी संख्या में प्रशंसक खिलाड़ियों का इंतजार कर रहे थे और इस दौरान मुंबई में बारिश भी हो रही थी। लंबे इंतजार के बावजूद प्रशंसकों का जोश ऊंचा रहा और इस मैदान पर फैंस हार्दिक-हार्दिक का नारा लगाने लगे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

मरीन ड्राइव पर प्रशंसकों का हुजूम
मुंबई के मरीन ड्राइव पर भारी संख्या में प्रशंसक भारतीय टीम का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान प्रशंसकों में गजब का उत्साह दिख रहा है और लोग टीम के समर्थन में नारे लगा रहे थे। मरीन ड्राइव पर प्रशंसकों का हुजूम दिखा जहां सभी विश्व विजेता खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए काफी देर से इंतजार कर रहे हैं। 

हार्दिक के नेतृत्व में खराब रहा था मुंबई का प्रदर्शन
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 सीजन से ठीक पहले रोहित की जगह हार्दिक को टीम की कमान सौंपी थी। इस फैसले की काफी आलोचना भी हुई थी और हार्दिक के लिए यह सीजन अच्छा नहीं रहा था। हार्दिक के नेतृत्व में मुंबई इंडिंस का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और टीम ना सिर्फ प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी, बल्कि तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed