फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team india star spinner Harbhajan Singh names his all time T20I playing XI No place for Virat Kohli and Babar Azam

सार्वकालिक टीम: हरभजन ने चुनी अपनी ऑल टाइम टी-20 प्लेइंग इलेवन, विराट-बाबर को नहीं दी जगह

Sun, 07 Nov 2021 04:03 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 07 Nov 2021 04:03 PM IST
सार

भारत के स्टार क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपनी ऑल टाइम टी-20 इंटरनेशनल प्लेइंग इलेवन टीम चुनी है। इस टीम में उन्होंने कोहली और बाबर आजम को जगह नहीं दी।. जिसके चलते क्रिकेट फैंस काफी हैरान हैं। 

विज्ञापन
Team india star spinner Harbhajan Singh names his all time T20I playing XI No place for Virat Kohli and Babar Azam
हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेला जा रहा आईसीसी टी-20 विश्व कप धीरे-धीरे अपनी समाप्ति की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे में टीम इंडिया के अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह ने अपनी ऑल टाइम टी-20 अंतरराष्ट्रीय प्लेइंग इलेवन टीम चुनी है। दुनिया के महान ऑफ स्पिनर्स में शुमार किए जाने वाले हरभजन सिंह ने अपनी टी-20 टीम का कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बनाया है। भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में टी-20 विश्व कप कप पहला संस्करण जिताया था। 

विज्ञापन


विराट-बाबर को नहीं मिली जगह

हरभजन सिंह ने अपनी ऑल टाइम टी-20 प्लेइंग इलेवन में भारत के तीन क्रिकेटरों को शामिल किया है। इसके अलावा क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में उन्होंने वेस्टइंडीज के चार खिलाड़ियों को जगह दी। दिलचस्प बात यह है कि हरभजन सिंह ने भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनके पाकिस्तानी समकक्ष बाबर आज़म को अपनी ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया। जिससे क्रिकेट फैंस काफी हैरान हैं। अपनी प्लेइंग इलेवन में हरभजन सिंह ने रोहित शर्मा और क्रिस गेल को बतौर सलामी बल्लेबाजी के रूप में शामिल किया है। 
विज्ञापन



वहीं, तीसरे स्थान पर टी-20 विश्व कप में धमाल मचा रहे जोस बटलर, चौथे नंबर पर शेन वॉटसन और पांचवें स्थान पर एबी डिवीलियर्स को जगह दी है। एमएस धोनी को कप्तानी के अलावा विकेटकीपर की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, निचले क्रम में हरभजन ने ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड, सुनील नरेन के रखा है। जबकि फास्ट बॉलर के तौर पर उन्होंने लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह को अपनी प्लेइंग इलेवन में तरजीह दी। क्योंकि इन दोनों गेंदबाजों को टी-20 फॉर्मेट में सबसे खतरनाक बॉलर माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरभजन सिंह की ऑल टाइम टी-20 प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, क्रिस गेल, जोस बटलर, शेन वॉटसन, एबी डिविलियर्स, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड, सुनील नरेन, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed