फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india's performance in world cup 2015

वर्ल्ड कप में भारतः गिरे, उठे और आखिर में फिर लुढ़के

Fri, 27 Mar 2015 01:25 PM IST
Updated Fri, 27 Mar 2015 01:25 PM IST
विज्ञापन
team india's performance in world cup 2015

वर्ल्ड कप क्रिकेट सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से 95 रनों से हार जाने के बाद टीम इंडिया टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। अब रविवार को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया का फ़ाइनल मुक़ाबला न्यूज़ीलैंड से होगा।

विज्ञापन


लेकिन इस वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले जहां टीम इंडिया एक जीत के लिए तरस रही थी, यह बात ताज्जुब कर देने वाली है कि कैसे वह टीम 14 टीमों को पार कर टॉप 4 में पहुंच गई। वर्ल्ड कप से पहले तो टीम इंडिया के सेमीफाइनल तक पहुंचने को लेकर क्रिकेट पंडित तक गंभीर नहीं थे। वहीं, सेमीफ़ाइनल से पहले भारत ने लगातार सात मैच जीते और एक नया भरोसा हासिल किया।
विज्ञापन


पूल मैचों और क्वार्टर फ़ाइनल में ज़बरदस्त प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में अपनी चिर-प्रतिद्द्वी टीम पाकिस्तान को शिकस्त देकर वर्ल्ड कप का इतिहास कायम रखा। इतना ही नहीं दक्षिण अफ्रीका की जीत के तिलिस्म को तोड़ने में भी कामयाबी हासिल की। भारत वर्ल्ड कप के इतिहास में दक्षिण अफ्रीका पर कभी जीत हासिल नहीं कर पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया का वर्ल्ड कप सफर

team india's performance in world cup 2015

वर्ल्ड कप 2015 फतह करने का सपना अब टीम इंडिया के ध्वस्त हो चुका है। क्रिकेट के इस महाकुंभ में टीम इंडिया के सफर पर नजर दौड़ाए तो भारत का ऑस्ट्रेलियाई धरती में वर्ल्ड कप का सफर औसतन रहा। वर्ल्ड कप के खिताब को बचाने में नाकाम रही टीम इंडिया ने कुल आठ मैचों में सिर्फ एक में खराब मैच खेला और वह भी सेमीफाइनल जैसा महत्वपूर्ण मुक़ाबला।


लीग मैचों से जीत के अजेय रथ पर सवार टीम इंडिया ने क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश को मात दी। हांलाकि बांग्लादेश को भारत के मुकाबले कम ही आंका जाता है। लेकिन 2007 वर्ल्ड कप में इसी टीम ने भारत को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर उलटफेर किया था।

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के अलावा किसी बड़ी टीम के खिलाफ सामना नही हुआ। सभी मैचों में भारत एक तरफा मुकाबले में जीता। सात मैचों में विपक्षी टीम के 70 खिलाड़ियों को आउट करने वाली टीम सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को ऑलआउट करने में नाकाम रही।

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सबसे बड़ा ट्रंप गेंदबाजी थी। लेकिन आखिर में उसी ने टीम की नैय्या डुबाई। ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाजों के हाथों भारतीय गेंदबाजों ने खूब रन लुटाए। सेमीफाइनल में भारतीय गेंदबाज़ी दबाव और तनाव में नज़र आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed