फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India's departure for Bangladesh delayed by PM Narendra Modi's Dhaka visit

पीएम मोदी की वजह से टीम इंडिया के बांग्ला दौरे में देरी

Fri, 05 Jun 2015 07:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 05 Jun 2015 07:40 PM IST
विज्ञापन
Team India's departure for Bangladesh delayed by PM Narendra Modi's Dhaka visit

विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया बांग्लादेश के लिए रवाना होने से पहले शुक्रवार को कोलकाता में इकट्ठा होगी। ढाका के लिए रवाना होने से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी कोलकाता में दो दिवसीय कैंप में शामिल होंगे।

विज्ञापन


इसके बाद यह टीम इंडिया बांग्लादेश के लिए जाएगी जहां उसे 10 जून से एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है। टेस्ट के बाद भारत को बांग्लादेश के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है। भारतीय वनडे टीम की कमान महेंद्र सिंह धोनी के पास है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, टीम के खिलाड़ी टुकड़ों में यहां आएंगे और शनिवार तथा रविवार को अभ्यास करेंगे। फिर टीम सोमवार को सुबह साढे़ सात बजे ढाका के लिए रवाना हो जाएगी। हालांकि पहले से तय कार्यक्रम के आधार पर टीम इंडिया को 7 जून को बांग्लादेश के लिए निकलना था लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण उनकी यात्रा एक दिन के लिए आगे बढ़ा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि टेस्ट टीम के भारतीय कप्तान विराट कोहली बांग्लादेश जाने से पहले यहीं पर एक प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगे। यहां यह भी दिलचस्प होगा कि बीसीसीआई की सलाहकार समिति में शामिल होने के बाद पूर्व क्रिकेटरों की तिकड़ी (सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण) पहली बार यहीं पर बैठक करेंगे। यह समिति टीम इंडिया के नए कोच के चयन के बारे में उपयोगी सुझाव देगी।

प्रधानमंत्री मोदी के कारण टीम इंडिया के कार्यक्रम में बदलाव

Team India's departure for Bangladesh delayed by PM Narendra Modi's Dhaka visit

यह महज एक संयोग हो सकता है कि अगले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और टीम इंडिया एक समय एक साथ बांग्लादेश की धरती पर होगी। प्रधानमंत्री मोदी जहां राजनीतिक स्तर पर अपने संबंधों को और बेहतर बनाने की जुगत में लगे होंगे तो वहीं क्रिकेट के मैदान पर दोनों टीमें खेल के जरिए और करीब आने की कोशिश करेंगी।

वैसे भी वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत के हाथों हारने के बाद बांग्लादेशी प्रशंसकों ने भारतीय टीम के प्रति निराशा जाहिर की थी। इस मैच के बाद दोनों टीमें पहली बार आपस में मिलेंगी।

लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वहज से टीम इंडिया के कार्यक्रम में फेरबदल किया गया है। दोनों के बांग्लादेश जाने का कार्यक्रम लगभग एक ही समय पर पड़ गया था और दोनों का कार्यक्रम आपस में लड़ने के कारण कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। प्रधानमंत्री दो दिन की यात्रा पर ढाका जा रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने पहले कहा था कि टीम इंडिया 7 जून को कोलकाता से ढाका के लिए रवाना होगी लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट के प्रशासकों ने भारतीय प्रधानमंत्री और टीम इंडिया के एक साथ ढाका में मौजूद रहने की सूरत में सुरक्षा व्यवस्‍था को लेकर सवाल उठाए थे, इसके बाद भारतीय टीम के कार्यक्रम में बदलाव किया गया और इसे एक दिन के ‌लिए आगे बढ़ा दिया गया।

प्रधानमंत्री मोदी अपने 2 दिन की यात्रा पर शनिवार को स्‍थानीय प्रधानमंत्री शेख हसीना वाजिद से मुलाकात करेंगे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इस यात्रा में साथ होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed