फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india physio patrick farhart quits after defeat in semi final against new zealand

हार के बाद इस्तीफे का दौर शुरू, टीम इंडिया के अहम सदस्य ने ली विदाई, लिखा भावुक संदेश

Thu, 11 Jul 2019 06:25 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 11 Jul 2019 06:25 AM IST
विज्ञापन
team india physio patrick farhart quits after defeat in semi final against new zealand
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

अपने अभियान की शानदार शुरुआत करने के बाद टीम इंडिया बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर वर्ल्ड कप 2019 से बाहर हो गई। हार के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट के एक सदस्य ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया। 

विज्ञापन


जी हां, कीवियों से मिली हार के बाद टीम इंडिया के फीजियो पैट्रिक फरहार्ट ने टीम मैनेजमेंट से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, उनका इस्तीफा देना पहले ही तय माना जा रहा था।
विज्ञापन


पैट्रिक फरहार्ट ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा, 'भारतीय टीम के साथ मेरे आखिरी दिन हम उस तरह से प्रदर्शन नहीं कर पाए जैसा मैं चाहता था। मैं बीसीसीआई का शुक्रिया करना चाहता हूं जिन्होंने मुझे भारतीय टीम के साथ चार साल तक काम करने का मौका दिया। भारतीय टीम और सपोर्ट स्टॉफ को मैं आगे के सफर के लिए अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि वर्षा बाधित इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 240 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में भारतीय टीम 221 रन पर ऑलआउट होते हुए 18 रन से मैच गंवा बैठी। 

इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड विश्व कप 2019 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। यह कीवी टीम का लगातार दूसरा फाइनल होगा, इसके पहले 2015 में भी न्यूजीलैंड खिताबी मुकाबले तक पहुंचा था। अब दूसरे फाइनलिस्ट का फैसला कल इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मैच से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed