फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India out of world cup 2019, Virat Kohli says we played superb game in tournament

World Cup 2019 से बाहर होकर विराट बोले- दुखी हूं लेकिन निराश नहीं

Thu, 11 Jul 2019 06:27 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 11 Jul 2019 06:27 AM IST
विज्ञापन
Team India out of world cup 2019, Virat Kohli says we played superb game in tournament
विराट कोहली

जीत के रथ पर सवार भारतीय टीम विश्व कप 2019 से बाहर हो चुकी है। न्यूजीलैंड से पहले सेमीफाइनल में 18 रन से हारते ही सवा सौ करोड़ हिंदुस्तानियों की तीसरे विश्व कप की उम्मीदें भी खत्म हो गई।

विज्ञापन


टीम इंडिया की इस हार के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली भी काफी दुखी नजर आए और उन्होंने टीम इंडिया की हार की वजह भी बताई। विराट ने मैच के बाद पत्रकारों से साफ तौर पर कहा कि दुखी जरूर हूं, लेकिन निराश नहीं।
विज्ञापन

 


बकौल विराट, 'टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन शुरुआत की 40 मिनट के खेल ने सब कुछ खत्म कर दिया और हमें ले डूबा। उन्होंने कहा कि ये हमेशा ही बुरा लगता है कि जब आप पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेल रहे हैं और पांच मिनट में ही आपको टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस हार से हम दुखी जरूर हैं लेकिन निराश नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विराट ने कहा कि, 'हमने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेल दिखाया, लेकिन दबाव में नहीं खेल पाए। कीवी तेज गेंदबाजों ने पहले स्पेल में फर्क पैदा किया और हमारे बल्लेबाजों को जल्दी-जल्दी पवेलियन भेज दिया। 
 

ऋषभ पंत के बारे में विराट ने कहा कि उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। वे काफी युवा हैं और इस तरह की गलतियां सभी करते हैं। वह अपने अनुभव के साथ सीखेंगे। विराट ने कहा कि मैदान के बाहर बात करना आसान है, लेकिन मैदान पर हालात अलग तरह के होते हैं। इस हार से हम सबके लेंगे और भविष्य में और अच्छा करने की कोशिश करेंगे। हम जिस तरह के विश्व कप में खेले हैं उस पर हमें गर्व है। जसप्रीत ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और जडेजा ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ कमाल का खेल दिखाया।

जडेजा और धोनी की तारीफ करते हुए विराट ने कहा कि उनके बीच अच्छी साझेदारी हुई। जडेजा ने हमें मैच में वापसी दिलाई पर वो आउट हो गए और फिर हम वापसी नहीं कर पाए। वहीं धोनी के बारे में विराट ने कहा कि उन्हें यही रोल दिया गया था और उन्होंने अपना काम बखूबी किया। धोनी के संन्यास के सवाल पर विराट बचते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed