फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India lost Final of Tri Nation Women T20 Series against Australia

AUSvIND: चार दिन के भीतर दूसरा फाइनल हारा भारत, ऑस्ट्रेलिया ने जीती त्रिकोणीय सीरीज

Wed, 12 Feb 2020 12:13 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 12 Feb 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
Team India lost Final of Tri Nation Women T20 Series against Australia
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्मृति मंधाना की फिफ्टी - फोटो : ट्विटर

9 फरवरी को अंडर-19 विश्व कप का खिताबी मुकाबला गंवाने के बाद अब टीम इंडिया को एक और फाइनल में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। स्मृति मंधाना की तूफानी फिफ्टी के बावजूद भारतीय महिला टीम टी-20 इंटरनेशनल त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल हार गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने स्कोरबोर्ड पर निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 155 रन बनाए।

विज्ञापन


बेथ मूने ने नॉटआउट 71 रन की पारी खेली। वहीं रेचेल हायन्स ने आखिरी के ओवरों में 7 गेंद पर 18 रनों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। जवाब में भारतीय महिला टीम की जवाब में भारतीय महिला टीम 20 ओवर में 144 रन पर ऑलआउट हो गई और मेजबान महिलाओं ने 11 रन से सीरीज अपने नाम की।
विज्ञापन


टीम इंडिया को 35 गेंदों में 41 रन की दरकार थी और उसके सात विकेट शेष थे, मगर अगले 29 रन बनाने में पूरी टीम खर्च हो गई। जेस जोनासन ने अपने करियर की बेस्ट गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 12 रन देकर 5 विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मृति मंधाना ने 37 गेंदों पर 66 रन की बेहतरीन पारी खेली। जब तक क्रीज पर थीं, ऐसा लग रहा था कि भारत खिताब जीत जाएगा, लेकिन उनके आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया और मैच पलट गया। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा और राजेश्वरी गायकवाड़ ने दो-दो विकेट लिए। इस त्रिकोणीय सीरीज में भाग लेने वाली तीसरी टीम इंग्लैंड थी।


इस सीरीज को अगले हफ्ते से शुरू होने जा रहे महिला टी-20 विश्व कप की तैयारियों से भी जोड़कर देखा जा रहा था। इसके पहले बांग्लादेश से हारने के बाद भारतीय टीम अपना पांचवां अंडर-19 विश्व कप जीतने से भी चूकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed