{"_id":"665025375e95243c5801e59b","slug":"team-india-langer-ponting-got-offer-to-become-head-coach-jai-shah-denied-the-claim-says-reports-2024-05-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Team India: लैंगर-पोंटिंग को मिला मुख्य कोच बनने का ऑफर? जय शाह ने नकारा दावा, पद के लिए प्राथमिकता भी बताई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Team India: लैंगर-पोंटिंग को मिला मुख्य कोच बनने का ऑफर? जय शाह ने नकारा दावा, पद के लिए प्राथमिकता भी बताई
Fri, 24 May 2024 11:45 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 24 May 2024 11:45 AM IST
सार
टी20 विश्व कप 2024 के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। ऐसे में टीम इंडिया का मुख्य कोच बदला जाएगा। बीसीसीआई ने हाल ही में इस पद के लिए आवेदन मंगाए थे। इस बीच कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि बीसीसीआई ने रिकी पोंटिंग और जस्टिन लैंगर से मुख्य कोच बनने का ऑफर दिया।
विज्ञापन
जय शाह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टी20 विश्व कप 2024 के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। ऐसे में टीम इंडिया का मुख्य कोच बदला जाएगा। बीसीसीआई ने हाल ही में इस पद के लिए आवेदन मंगाए थे। इस बीच कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि बीसीसीआई ने रिकी पोंटिंग और जस्टिन लैंगर को मुख्य कोच बनने का ऑफर दिया। हालांकि, इन रिपोर्ट्स को अब बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने खारिज कर दिया है। उन्होंने बताया कि बोर्ड ने किसी भी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को कोचिंग के लिए ऑफर नहीं दिया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि बीसीसीआई ऐसे दिग्गजों की तलाश कर रहा है जिन्हें घरेलू क्रिकेट की अच्छी समझ है।
विज्ञापन
Trending Videos
जय शाह
- फोटो : twitter
बीसीसीआई सचिव का बयान
शाह ने कहा, "न तो मैंने और न ही बीसीसीआई ने किसी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी से संपर्क किया है। कुछ मीडिया चैनलों में चल रही खबरें पूरी तरह से गलत हैं।" पोंटिंग और लैंगर दोनों इंडियन प्रीमियर लीग में क्रमशः दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के मुख्य कोच के रूप में शामिल हैं।
शाह ने आगे कहा, "हमारी राष्ट्रीय टीम के लिए सही कोच ढूंढना एक सावधानीपूर्वक और गहन प्रक्रिया है। हम ऐसे व्यक्तियों की पहचान करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जो भारतीय क्रिकेट संरचना की गहरी समझ रखते हैं और रैंकों में आगे बढ़े हैं।" बीसीसीआई सचिव ने यह भी बताया कि भारतीय घरेलू क्रिकेट की समझ होना अगले कोच की नियुक्ति के लिए महत्वपूर्ण मानदंडों में से एक होगा। उन्होंने कहा कि यह समझ टीम इंडिया को अगले स्तर तक ले जाने के लिए महत्वपूर्ण होगी।

पोंटिंग-लैंगर
- फोटो : twitter
लैंगर-पोंटिंग ने किया बड़ा दावा
हाल ही में जस्टिन लैंगर और रिकी पोंटिंग ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें बीसीसीआई की तरफ से मुख्य कोच के पद पर काबिज होने का प्रस्ताव आया था। हालांकि, दोनों ने इस ऑफर को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। अब बीसीसीआई सचिव ने दोनों दिग्गजों के दावे के खारिज कर दिया है।

गौतम गंभीर
- फोटो : IPL/BCCI
गंभीर भी दौड़ में शामिल
वहीं, गौतम गंभीर भी मुख्य कोच के दावेदार हैं। दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बीसीसीआई ने पूर्व सलामी बल्लेबाज से इसको लेकर चर्चा की है। दरअसल, गंभीर इस वक्त आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर हैं। उनकी मेंटरशिप में कोलकाता फाइनल में पहुंच चुकी है। इससे पहले गंभीर लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ जुड़े थे। वह दो साल इस टीम के मेंटर रहे। हालांकि, आईपीएल 2024 में उनकी घर वापसी हुई है।

- फोटो : Social Media
तीनों प्रारूपों में होगा एक कोच
हाल ही में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने साफ किया था कि अलग प्रारूपों के लिए अलग कोच नहीं होगा। ऐसे में तीनों प्रारूप के लिए सिर्फ एक कोच की तलाश होगी, जो 3.5 साल तक भारतीय क्रिकेट टीम की जिम्मेदारी संभालेगा। द्रविड़ का कार्यकाल टी-20 विश्व कप के बाद समाप्त हो रहा है। मुख्य कोच पद पर बने रहने के लिए उन्हें भी आवेदन करना होगा। बीसीसीआई ने आवेदन के लिए 27 मई अंतिम तिथि निर्धारित की है।