फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team india head coach ravi shastri reaches dubai ahead of t20 worldcup

टी-20 वर्ल्डकप: अपने आखिरी मिशन पर दुबई के लिए निकले कोच शास्त्री, आईसीसी टूर्नामेंट में जीत के साथ खत्म करना चाहेंगे कार्यकाल

Wed, 06 Oct 2021 05:31 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 06 Oct 2021 05:31 PM IST
सार

रवि शास्त्री भारतीय टीम के बाकी कोचिंग स्टाफ से पहले दुबई पहुंच गए हैं। कोच के तौर पर शास्त्री का यह आखिरी वर्ल्डकप होगा। ऐसे में शास्त्री चाहेंगे कि वो अपने कार्यकाल में भारत को कम से कम एक आईसीसी टूर्नामेंट जिता सकें। 

विज्ञापन
Team india head coach ravi shastri reaches dubai ahead of t20 worldcup
रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री टी-20 वर्ल्डकप से पहले दुबई पहुंच चुके हैं। हालांकि, बाकी कोचिंग स्टाफ उनके साथ नहीं है। भारत के बैटिंग कोच, फील्डिंग कोच और बॉलिंग कोच सात अक्तूबर को दुबई पहुंचेंगे। इसके बाद पूरे स्टाफ को छह दिन तक क्वारंटीन में रहना होगा। भारतीय कोचिंग स्टाफ आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के होटल में क्वारंटीन रहेगा। वहीं रवि शास्त्री एक डॉक्यूमेंटी की शूटिंग के लिए बाकी स्टाफ से पहले दुबई पहुंचे हैं। वो 13 अक्तूबर को क्वारंटीन खत्म होने के बाद भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे। 
विज्ञापन


पहले रवि शास्त्री भी बॉलिंग कोच भरत अरुण, बैटिंग कोच विक्रम राठौर और फील्डिंग कोच आर श्रीधर के अलावा अन्य स्टाफ के साथ सात अक्तूबर को दुबई पहुंचने वाले थे, लेकिन शूटिंग के कारण उन्हें पहले निकलना पड़ा है। 
विज्ञापन

भारतीय टीम के साथ देरी से जुड़ेंगे पंत और धोनी जैसे खिलाड़ी

आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों को छोड़कर बाकी टीमों के खिलाड़ी कोच के साथ जुड़ जाएंगे और अपनी तैयारियां शुरू कर देंगे। वहीं आईपीएल के फाइनल में खेलने वाली टीमों के खिलाड़ी यह लीग खत्म होने के बाद भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे। विराट कोहली, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा और धोनी जैसे खिलाड़ी शुरुआत में टीम इंडिया के साथ नहीं जुड़ पाएंगे, क्योंकि इनकी टीमें प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं और इनमें से किसी एक टीम का फाइनल में जाना तय है। वहीं भुवनेश्वर कुमार और लोकेश राहुल जैसे खिलाड़ी समय रहते ही भारतीय टीम के कैंप में शामिल हो जाएंगे। 

 

कोहली की कप्तानी और शास्त्री की कोचिंग में आखिरी वर्ल्डकप खेलेगा भारत

कोच रवि शास्त्री और कप्तान कोहली के नेतृ्त्व में भारतीय टीम आखिरी टी-20 वर्ल्डकप खेल रही है। इस टूर्नामेंट के बाद कप्तान कोहली टी-20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ रहे हैं। साथ ही कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है। उन्होंने कहा "मैं जो भी चाहता था, मैंने वो हासिल कर लिया है। भारतीय टीम पांच साल तक नंबर एक टेस्ट टीम रही। ऑस्ट्रेलिया में दो बार जीत हासिल की। इंग्लैंड में भी जीते। मैंने इससे पहले माइकल आथर्टन से बात की थी और कहा था कि ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हराना और कोरोनाकाल में इंग्लैंड में जीतना मेरे लिए बहुत है। हम इंग्लैंड में सीरीज में 2-1 से आगे थे और हमनें जिस तरह लॉर्ड्स और ओवल में खेल दिखाया वह खास था।"
विज्ञापन

टी-20 वर्ल्डकप में भारत का शेड्यूल

  • 24 अक्तूबर- पाकिस्तान के खिलाफ, दुबई में शाम साढ़े सात बजे से।
  • 31 अक्तूबर- न्यूजीलैंड के खिलाफ, दुबई में शाम साढ़े सात बजे से।
  • तीन नवंबर- अफगानिस्तान के खिलाफ, अबू धाबी में शाम साढ़े सात बजे से।
  • पांच नवंबर- क्वालीफाइंग राउंड में बी ग्रुप में टॉप पर रहने वाली टीम के खिलाफ, दुबई में शाम साढ़े सात बजे से।
  • आठ नवंबर- क्वालीफाइंग राउंड में ए ग्रुप में दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम के खिलाफ, दुबई में शाम साढ़े सात बजे से। 
  • सेमीफाइनल- 10 और 11 नवंबर को।
  • फाइनल- 14 नवंबर को।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed