फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team india celebrates Captain virat kohli birthday after defeating Scotland watch video

विराट का जन्मदिन: स्कॉटलैंड को हराने के बाद टीम इंडिया ने मनाया कप्तान कोहली का जन्मदिन, देखें Video

Sat, 06 Nov 2021 06:09 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 06 Nov 2021 06:09 PM IST
सार

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के जन्मदिन पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जमकर मस्ती की। स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में शानदार जीत हासिल करने के बाद खिलाड़ियों ने कप्तान के जन्मदिन के साथ जीत का जश्न भी मनाया। 

विज्ञापन
Team india celebrates Captain virat kohli birthday after defeating Scotland watch video
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 वर्ल्डकप में शुक्रवार को भारतीय टीम ने स्कॉटलैंड के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की और उसके वर्ल्डकप में पहुंचने की उम्मीदें बनी हुई हैं। इस दिन भारतीय कप्तान विराट कोहली का जन्मदिन भी था। वर्ल्डकप में दूसरी जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने अपने कप्तान का जन्मदिन और जीत का जश्न खास तरीके से मनाया। विराट ने पहले केक काटा और सभी खिलाड़ियों को खिलाया। इसके बाद पूरा केक उनके ऊपर लगा दिया गया। विराट के जन्मदिन का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


यह पहला मौका था, जब विराट अपने जन्मदिन पर भारत को लिए कोई मैच खेल रहे थे और उनकी टीम ने यह मैच खास बना दिया। भारत ने सिर्फ सातवें ओवर में ही आठ विकेट से जीत हासिल कर ली। इस साल विराट 33 साल के हो चुके हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

इशान और वरुण ने की मस्ती
विराट के जन्मदिन का जश्न मनाने के दौरान इशान किशन, वरुण चक्रवर्ती और ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा मस्ती की। इन तीनों ने विराट के ऊपर पूरी केक थोप दिया और उनका चेहरा केक से भर गया। 



सेमीफाइनल की रेस में बरकरार टीम इंडिया
अपने जन्मदिन पर विराट कोहली इस वर्ल्डकप में पहली बार टॉस जीते और गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कॉटलैंड को 85 रनों पर समेट दिया। शमी और जडेजा ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं बुमराह को दो और अश्विन को एक विकेट मिला। इसके बाद लोकेश राहुल के तूफानी अर्धशतक और रोहित शर्मा के बेहतरीन पारी की बदौलत भारत ने सातवें ओवर में मैच जीत लिया।    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed