फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team india captain Virat Kohli Aussies sledging with Australia wicket-keeper Matthew Wade

वीडियो: विराट ने यूं मुस्कुराकर दिया ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को स्लेजिंग का जवाब

Fri, 22 Sep 2017 07:22 PM IST
amarujala.com- Presented: मुकेश झा
amarujala.com- Presented: मुकेश झा Updated Fri, 22 Sep 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
Team india captain Virat Kohli Aussies sledging with Australia wicket-keeper Matthew Wade
विराट कोहली

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़‍ियों की बहसबाजी का लंबा इतिहास रहा है। कोहली स्लेजिंग के मामले में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़‍ियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देना जानते हैं। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि गुरुवार कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेले गए पांच मैचों की सीरीज के दूसरे वन-डे में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी कर 50 ओवर में 252 रन पर ऑलआउट हुई। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 43.1 ओवर में 202 रन पर सिमट गई। मैच में कप्तान कोहली 92 रन की शानदार पारी खेली थी।
विज्ञापन


पढ़ेंः- टीम इंडिया के प्रदर्शन पर खुश हुए मुख्य चयनकर्ता प्रसाद, कह दी यह बड़ी बात 

इसी बीच टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन से बौखलाई ऑस्ट्रेलयाई टीम भारतीय टीम के पारी दौरान कप्तान विराट कोहली से उलझ गई। दरअसल मामला तब हुआ जब टीम इंडिया की बल्लेबाजी के दौरान 33वें ओवर में मार्कस स्टोइनिस ने एक धीमी रफ्तार की गेंद फेंकी, जिसे खेलने की कोशिश में केदार जाधव चूक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेंद सीधे विकेटकीपर के पास गई और विकेटकीपर मैथ्यू वेड के हाथों पर जा लगी। वेड ग्राउंड पर बैठ गए क्योंकि वो पहले ही गर्मी से परेशान थे और इस दफा गेंद उनके शारीर पर लगी, जिससे वो दर्द से परेशान थे। कोहली ने वेड को बैठा देख एक रन पूरा कर लिया। यह देखकर वेड और स्टोइनिस काफी नाराज भी हुए।
 


इसके बाद स्टोनिस ने कोहली से कुछ बात की और फिर वेड ने इनकी बातचीत में शामिल होते हुए कोहली की खेल भावना पर सवाल उठाया। हालांकि कोहली ने पहले तो इसका कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन बाद में वे वेड को काफी देर तक कुछ बोलते रहे। कोहली ने गांधीगिरी अपनाते हुए स्टोइनिस और वेड दोनों की बोलती बंद की। भारतीय कप्तान का यह अंदाज फैंस से लेकर क्रिकेट के दिग्गजों को काफी अच्छा लगा। उनके समर्थन में लोगों ने आवाजें बुलंद की और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को शांत रहकर क्रिकेट पर दोबारा ध्यान लगाना पड़ा।

पढ़ेंः- गांगुली बोले, विराट कोहली को हमेशा इस अंदाज में खेलते देखना चाहता हूं

बता दें कि कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 50 रनों हराकर सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। बहरहाल सीरीज का तीसरा वन-डे 24 सितंबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed