{"_id":"61cfef1aa069cc26f724c90e","slug":"team-india-captain-chetan-sharma-says-we-are-grooming-kl-rahul-for-captaincy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Team India Captain: क्या भारतीय टीम के कामचलाऊ कप्तान हैं रोहित शर्मा, चेतन शर्मा के बयान का क्या है मतलब ?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Team India Captain: क्या भारतीय टीम के कामचलाऊ कप्तान हैं रोहित शर्मा, चेतन शर्मा के बयान का क्या है मतलब ?
Sat, 01 Jan 2022 11:35 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:35 AM IST
सार
भारत के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने कहा है कि वो लोकेश राहुल को कप्तान के रूप में निखार रहे हैं। इसके बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या रोहित शर्मा भारत के कामचलाऊ कप्तान हैं।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की चयनसमिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा ने कहा है कि वो लोकेश राहुल को कप्तानी की जिम्मेदारी के लिए तैयार कर रहे हैं। राहुल इस सीरीज में भारत की टेस्ट टीम के उपकप्तान हैं और वनडे सीरीज में उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। पहले इस सीरीज के लिए रोहित शर्मा को भारत का कप्तान बनाया गया था, लेकिन उनके चोटिल होने के बाद राहुल को यह जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जसप्रीत बुमराह को वनडे टीम का उपकप्तान बनाया गया है। राहुल पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। इससे पहले उन्होंने आईपीएल में पंजाब किंग्स टीम की कप्तानी की है।
राहुल को वनडे टीम का कप्तान बनाने के बाद चेतन शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा "हां हम निश्चित रूप से मौजूदा समय में लोकेश राहुल की तरफ देख रहे हैं। वो तीनों फॉर्मेट खेलते हैं और उनके पास कप्तानी का अच्छा अनुभव भी है। उन्होंने एक कप्तान के रूप में खुद को साबित भी किया है। सभी चयनकर्ता यही सोच रहे हैं। रोहित अभी फिट नहीं हैं और हमें लगता है कि राहुल सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं, जो टीम को संभाल सकते हैं। इसी वजह से हमें उन पर भरोसा है और हम उन्हें निखार रहे हैं।"
क्या कामचलाऊ कप्तान हैं रोहित
विराट के टी-20 कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित को भारत का नियमित टी-20 और वनडे कप्तान बनाया गया है। भारत को इस साल टी-20 और अगले साल वनडे वर्ल्डकप खेलना है। इन दोनों आईसीसी टूर्नामेंट में रोहित पर भारत को चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी होगी। हालांकि रोहित तब तक 36 साल के हो चुके होंगे और भारत को नए कप्तान की जरूरत होगी। इसी समय के लिए राहुल को तैयार किया जा रहा है। 29 साल के राहुल कप्तानी के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। आने वाले समय में उन्हें लंबे समय के लिए यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। उनके अलावा ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर को भी यह जिम्मेदारी दी जा सकती है।
विज्ञापन
अफ्रीका में तीन वनडे खेलेगा भारत
अफ्रीका दौरे में भारतीय टीम को तीन वनडे मैच खेलने हैं। यह सीरीज 19 जनवरी से शुरू होगी। इस सीरीज के लिए राहुल के अलावा शिखर धवन और ऋतुराज गायकवाड़ ओपनिंग के विकल्प हैं। वहीं विराट तीसरे नंबर, सूर्यकुमार और श्रेयस चौथे नंबर के लिए दावेदारी पेश करेंगे। इस सीरीज के लिए अश्विन भी भारतीय टीम में शामिल हैं। वो लगभग चार साल वनडे टीम में वापस लौटे हैं।
अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम
बल्लेबाज: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर
विकेटकीपर: ऋषभ पंत, ईशान किशन
ऑलराउंडर: वेंकटेश अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर
स्पिनर: युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन
तेज गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्ण, शार्दुल ठाकुर, मो. सिराज