{"_id":"6149c01d8ebc3e3de53d5bb7","slug":"taliban-bans-indian-premier-league-broadcast-in-afghanistan-due-to-anti-islam-content","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालिबानी फरमान: अफगानिस्तान में आईपीएल के प्रसारण पर लगी रोक, बताया गया इस्लाम विरोधी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तालिबानी फरमान: अफगानिस्तान में आईपीएल के प्रसारण पर लगी रोक, बताया गया इस्लाम विरोधी
Tue, 21 Sep 2021 04:51 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 21 Sep 2021 04:51 PM IST
सार
दुनियाभर की चर्चित टी-20 लीगों में शुमार आईपीएल की हर तरफ धूम है और कई स्टार खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। हालांकि अफगानिस्तान में बनी तालिबान सरकार ने इसके प्रसारण पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
आईपीएल और चीयरलीडर्स
- फोटो : social media
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन का दूसरा चरण यूएई में शुरू हो चुका है। दोबारा शुरू हुई लीग में अब तक दो मुकाबले खेले जा चुके हैं। दुनियाभर की चर्चित टी-20 लीगों में शुमार आईपीएल की हर तरफ धूम है और कई स्टार खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। हालांकि अफगानिस्तान में बनी तालिबान सरकार ने इसके प्रसारण पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार ने देश में आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगा दी है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व मीडिया मैनेजर एम इब्राहिम मोमंद ने ट्वीट कर इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तालिबान के मुताबिक आईपीएल में इस्लाम विरोधी चीजें दिखाई जाती हैं, महिलाएं बालों को ढके बगैर स्टेडियमों में जाती हैं और यहां लड़कियां (चीयरलीडर्स) नाचती हैं और इसी वजह से इसके प्रसारण पर रोक लगाई गई होगी।
विज्ञापन
Afghanistan national 📻 📺 will not broadcast the @IPL as usual as it was reportedly banned to live the matches resumed tonight due to possible anti-islam contents, girls dancing & the attendence of barred hair women in the 🏟️ by Islamic Emirates of the Taliban. #CSKvMI pic.twitter.com/dmPZ3rrKn6
विज्ञापन विज्ञापन— M.ibrahim Momand (@IbrahimReporter) September 19, 2021
बता दें कि अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद तालिबान वहां महिला अधिकारों के खिलाफ काम कर रहा है। तालिबान ने खेलों में महिलाओं की भागीदारी पर भी रोक लगा दी है। यही नहीं सत्ता संकट से जूझ रहे अफगानिस्तान में अब मनोरंजन के अधिकतर साधनों पर भी प्रतिबंध लगाया दिया गया है।
गौरतलब है कि आईपीएल में अफगानी क्रिकेटरों की धूम है। इसमें इस वक्त तीन खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान, ऑलराउंडर नबी और युवा स्पिनर मुजीब उर रहमान सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं।