फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   t20 world cup semi final 2022 babar azam rizwan in form kl rahul rohit sharma poor form continue before final

T20 WC: बाबर-रिजवान सेमीफाइनल में फॉर्म में लौटे, वहीं राहुल-रोहित हुए फेल, ये भारत की हार की सबसे बड़ी वजह

Thu, 10 Nov 2022 04:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 10 Nov 2022 04:50 PM IST
सार

रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन उसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके। वह 28 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके लगाए। वहीं, केएल राहुल पांच रन बना सके।

विज्ञापन
t20 world cup semi final 2022 babar azam rizwan in form kl rahul rohit sharma poor form continue before final
केएल राहुल और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 168 रन बनाए। हालांकि, इंग्लैंड ने 16 ओवर में 10 विकेट से मैच जीत लिया। भारत की इस हार का सबसे बड़ा कारण रोहित शर्मा और केएल राहुल की बल्लेबाजी रही।
विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम की शुरुआत एकबार फिर बेहद खराब रही। केएल राहुल और रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ नौ रन की साझेदारी कर पाए। इस वर्ल्ड कप में दोनों के बीच अधिकतम 27 रन की साझेदारी हो सकी है। राहुल और रोहित दोनों आउट ऑफ टच दिखे।
विज्ञापन

रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन उसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके। वह 28 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके लगाए। वहीं, केएल राहुल पांच रन बना सके। एक तरफ जहां भारत की ओपनिंग जोड़ी फेल हो रही है, तो वहीं पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज ऐन मौके पर जाकर फॉर्म में लौटे हैं। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 105 रन की साझेदारी निभाई।

Pak vs Eng, 2nd T20I, Karachi - Babar Azam and Mohammad Rizwan raise the  volume to drown out the noise

दोनों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में नौवीं बार शतकीय साझेदारी निभाई। बाबर ने 42 गेंदों में 53 रन और मोहम्मद रिजवान ने 43 गेंदों में 57 रन की पारी खेली।  सेमीफाइनल से पहले तक बाबर और रिजवान दोनों आउट ऑफ फॉर्म थे। बाबर तो दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके थे। हालांकि, दोनों फाइनल से पहले अहम मौके पर फॉर्म में लौटे। वहीं, भारत के लिए सलामी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। यही भारत की हार की सबसे बड़ी वजह रही।
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में रोहित और राहुल ने सात रन की साझेदारी निभाई थी। रोहित और राहुल दोनों ने चार-चार रन की पारी खेली थी। वहीं, नीदरलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में दोनों के बीच 11 रन की साझेदारी हुई थी। इस मैच में राहुल नौ रन बना सके थे। वहीं, रोहित ने 39 गेंदों में 53 रन की पारी खेली थी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे मैच में रोहित और राहुल के बीच 23 रन की साझेदारी हुई। रोहित 15 और राहुल नौ रन बना सके।

t20 world cup semi final 2022 babar azam rizwan in form kl rahul rohit sharma poor form continue before final
राहुल और रोहित - फोटो : सोशल मीडिया
बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय सलामी बल्लेबाजों के बीच 11 रन की साझेदारी हुई। इस मैच में रोहित दो रन और राहुल ने 50 रन की पारी खेली। वहीं, जिम्बाब्वे के खिलाफ राहुल 51 रन और रोहित 15 रन ही बना सके थे। दोनों के बीच सिर्फ 27 रन की साझेदारी हुई, जो कि इस विश्व कप में दोनों के बीच अब तक की सर्वश्रेष्ठ साझेदारी है। इस विश्व कप में भारत का मध्यक्रम हर मैच में रन बनाता रहा है। यही वजह है कि टीम इंडिया मैच जीतती रही है। हालांकि, सेमीफाइनल जैसे अहम मुकाबले में रोहित और राहुल दोनों का फेल होना बड़े सवाल खड़े करता है। 

रोहित शर्मा इस विश्व कप में छह मैचों में 116 रन बना सके। वहीं, केएल राहुल छह मैचों में 128 रन बना सके। भारतीय टीम इस विश्व कप में बल्लेबाजी में पूरी तरह विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या पर निर्भर रही। कोहली छह मैचों में चार अर्धशतक के साथ 296 रन बनाए और इस विश्व कप में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वहीं, सूर्यकुमार के नाम छह मैचों में 239 रन रहे। वह तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed