{"_id":"6352d78a34e2233d146b3a08","slug":"t20-world-cup-team-india-meets-governor-of-victoria-in-melbourne-see-photos-bcci","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: मेलबर्न में विक्टोरिया के गवर्नर से मिली टीम इंडिया, सूट-बूट में खिंचवाई तस्वीरें, देखें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: मेलबर्न में विक्टोरिया के गवर्नर से मिली टीम इंडिया, सूट-बूट में खिंचवाई तस्वीरें, देखें
Fri, 21 Oct 2022 11:02 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:02 PM IST
सार
पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले से पहले रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम ने मेलबर्न के गवर्नमेंट हाउस में विक्टोरिया के गवर्नर लिंडा डेसौ एसी और अन्य उल्लेखनीय गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की।
विज्ञापन
भारतीय टीम विक्टोरिया के गवर्नर के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टीम इंडिया 23 अक्तूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में टी20 विश्व कप के अपने शुरुआती मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगी। भारतीय टीम वर्ल्ड कप में टी20 रैंकिंग में नंबर वन टीम के तौर पर उतरेगी। साथ ही अपने 15 साल के सूखे को समाप्त करने की कोशिश करेगी। भारत ने पिछली बार 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था।
विज्ञापन
इस साल रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम अपने दूसरे खिताब के लिए मैदान में उतरेगी। पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले से पहले रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम ने मेलबर्न के गवर्नमेंट हाउस में विक्टोरिया के गवर्नर लिंडा डेसौ एसी और अन्य उल्लेखनीय गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की। बीसीसीआई और विक्टोरिया के गवर्नर ने टीम इंडिया के गवर्नमेंट हाउस दौरे की तस्वीरें साझा की हैं।
The Honourable Linda Dessau AC, the Governor of Victoria (@VicGovernor) and other dignitaries met the Indian Cricket Team today ahead of the #T20WorldCup. pic.twitter.com/ytTFt5GGQk
— BCCI (@BCCI) October 21, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
गवर्नर ऑफ विक्टोरिया ने फोटो के कैप्शन में लिखा- आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के दौरान भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मेजबान शहर के रूप में, खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए गवर्नमेंट हाउस में आज दोपहर एक स्वागत समारोह की मेजबानी की। वहीं, बीसीसीआई ने तस्वीर शेयर कर लिखा- माननीय लिंडा डेसौ एसी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने आज टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से मुलाकात की।
As the host city for the Indian National Cricket Team during the ICC Men’s T20 World Cup, hosting a welcome reception this afternoon at Government House for the players and support staff @T20WorldCup @cgimelbourne @visitvictoria @BCCI pic.twitter.com/Wb1rruDY76
— Governor of Victoria (@VicGovernor) October 21, 2022
2007 में पहली बार खिताब जीतने के बाद से भारत का टी20 विश्व कप में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। 15 साल पहले इरफान पठान भारतीय टीम की जीत के नायक बने थे। पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में उन्होंने 16 रन देकर तीन विकेट लिए थे। भारत ने तब जोहानिसबर्ग में खेले गए फाइनल में पाकिस्तान को पांच रन से हरा दिया था।
भारत के पास मौजूदा टीम में इनफॉर्म बल्लेबाजों में केएल राहुल, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव शामिल हैं। वहीं, गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह की चोट से टीम इंडिया को झटका लगा था, लेकिन भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और हर्षल पटेल की मौजूदगी से भारतीय टीम को मजबूती मिलेगी। मेलबर्न की पिच पर स्विंग मिली तो भुवनेश्वर और अर्शदीप कहर बरपा सकते हैं।