{"_id":"63430158b2d0547e0e49b32d","slug":"t20-world-cup-suryakumar-yadav-told-the-secret-of-his-success-said-it-is-important-to-follow-the-routine","type":"story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: सूर्यकुमार यादव ने बताया अपनी सफलता का राज, कहा- दिनचर्या का पालन करना जरूरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: सूर्यकुमार यादव ने बताया अपनी सफलता का राज, कहा- दिनचर्या का पालन करना जरूरी
Sun, 09 Oct 2022 10:44 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 09 Oct 2022 10:44 PM IST
सार
भारतीय टीम टी-20 विश्वकप में 23 अक्तूबर को मेलबर्न क्रिकेट मैदान में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इससे पहले वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया से 10 और 13 अक्तूबर को अभ्यास मैच होंगे।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने अपने छोटे से अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने पिछले साल मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। वह इस समय आईसीसी टी20 रैंकिंग में विश्व के दूसरे नंबर के बल्लेबाज हैं। टी20 विश्वकप के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे सूर्यकुमार ने बीसीसीआई की ओर से पोस्ट किए वीडियो में कहा- सफलता के लिए एक निश्चित प्रक्रिया और दिनचर्या का पालन करना होता है।
32 वर्षीय सूर्यकुमार ने रविवार को कहा- पहला नेट सत्र शानदार रहा। यहां की विकेट और उछाल को देखा। उन्होंने कहा- मैं यहां खेलने को लेकर उत्साहित हूं, लेकिन आपको एक प्रक्रिया और दिनचर्या का अच्छे से पालन करना होता है। अभ्यास सत्र के दौरान उन्होंने मैदान को अच्छे से देखा। तेज और उछाल वाले विकेट को परखा। ऑस्ट्रेलिया के मैदान बड़े हैं। इसलिए उसी के हिसाब से तैयारी की जा रही है।
भारतीय टीम टी-20 विश्वकप में 23 अक्तूबर को मेलबर्न क्रिकेट मैदान में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इससे पहले वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया से 10 और 13 अक्तूबर को अभ्यास मैच होंगे। मेजबान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रमश: 17 और 19 अक्तूबर को अभ्यास मैच खेले जाएंगे।