Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup: No Abhishek Sharma for India vs Pakistan game? hints captain Suryakumar Yadav

IND vs PAK: क्या पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी नहीं खेल सकेंगे अभिषेक शर्मा? सूर्यकुमार की बात से मिले संकेत

Thu, 12 Feb 2026 10:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 12 Feb 2026 10:59 PM IST
सार

भारत के विस्टफोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा नामीबिया के खिलाफ मैच में नहीं खेले। अब सूर्यकुमार यादव के बयान से संकेत मिले हैं कि वह शायद पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए भी उपलब्ध नहीं रह पाएंगे।

विज्ञापन
T20 World Cup: No Abhishek Sharma for India vs Pakistan game? hints captain Suryakumar Yadav
अभिषेक शर्मा - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा नामीबिया के खिलाफ दिल्ली में खेले गए टी20 विश्व कप के मैच में नहीं खेले। अभिषेक पिछले कुछ दिनों से पेट की समस्या से जूझ रहे हैं और इस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। अभिषेक को अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई थी और वह अरुण जेटली स्टेडियम में टीम के साथ नजर भी आए थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया। 
विज्ञापन
Trending Videos

भारत ने किए दो बदलाव
भारत ने नामीबिया के खिलाफ मैच के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए थे। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज बाहर हो गए, जबकि जसप्रीत बुमराह और संजू सैमसन की एकादश में वापसी हुई। टॉस के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि अभिषेक अब भी बीमारी से उबर रहे हैं जिस कारण वह एक या दो मैचों से बाहर हो सकते हैं। सूर्यकुमार ने कहीं ना कहीं ये संकेत दिए हैं कि अभिषेक का पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलना तय नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक को अब भी महसूस हो रही है कमजोरी
भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में रविवार को विश्व कप का मुकाबला खेला जाएगा। अभिषेक भारतीय टीम के अहम सदस्य हैं। अभिषेक ने गुरुवार को अभ्यास नहीं किया था। इसका कारण यह है कि उन्हें अब भी कमजोर महसूस हो रही है। उनका थोड़ा वजन भी कम हुआ है और पेट के गंभीर संक्रमण की स्थिति में पूरी तरह स्वस्थ होकर शीर्ष स्तर का क्रिकेट खेलने लायक ताकत और सहनशक्ति हासिल करने में समय लगता है। 

समझा जाता है कि कोलंबो में उनका अभ्यास सत्र इस बात का संकेत देगा कि वह किस स्थिति में हैं। यदि वह नेट्स में सामान्य रूप से लंबे समय तक बल्लेबाजी करते हैं तो इसे उनके खेलने के लिए फिट होने का संकेत माना जा सकता है। पिछले एक साल में भारतीय टीम के नेट सत्र पर नजर डालें तो अभिषेक कई बार बल्लेबाजी करते हैं और तीन घंटे के अभ्यास सत्र में वह लगभग 75 से 90 मिनट तक बल्लेबाजी करते हैं।
विज्ञापन

भारत की लगातार दूसरी जीत
भारत ने नामीबिया को 93 रन से हरा दिया। गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप के ग्रुप मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन और हार्दिक पांड्या की दमदार अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 209 रन बनाए। जवाब में नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 10 विकेट पर 116 रन ही बना सकी। मौजूदा टूर्नामेंट में यह भारत की लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले टीम ने टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में अमेरिका को हराकर शानदार तरीके से अभियान की शुरुआत की थी। अब भारत की नजरें रविवार (15 फरवरी) को पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर है। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए हाई-प्रेशर वाला होगा। बता दें कि, इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप ए की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, पाकिस्तान दूसरे पायदान पर खिसक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed