{"_id":"667c2039fe0626c70e0dd490","slug":"t20-world-cup-mitchell-marsh-had-tears-in-his-eyes-watching-gulbadin-naib-in-afg-vs-ban-match-ashwin-says-2024-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: टूर्नामेंट से बाहर होने के बावजूद हंसते-हंसते मार्श की आंखों में आ गए थे आंसू, वजह जान रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: टूर्नामेंट से बाहर होने के बावजूद हंसते-हंसते मार्श की आंखों में आ गए थे आंसू, वजह जान रह जाएंगे हैरान
Wed, 26 Jun 2024 07:35 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 26 Jun 2024 07:35 PM IST
सार
स्लिप में क्षेत्ररक्षण कर रहे नईब 12वें ओवर में अपनी जांघों को पकड़ते हुए पीठ के बल गिर पड़े। ठीक उसी समय कोच जोनाथन ट्रॉट ने खेल को धीमा करने का संकेत दिया था क्योंकि बारिश आने वाली थी और अफगानिस्तान करो या मरो के सुपर आठ मुकाबले में आगे चल रहा था।
विज्ञापन
गुलबदीन नईब
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने अफगानिस्तान के ऑलराउंडर गुलबदीन नईब के बांग्लादेश के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच के दौरान ऐंठन की नाटकीय शिकायत के मजाकिया पक्ष को देखा और इसे क्रिकेट के मैदान पर अब तक देखी गई ‘सबसे मजाकिया चीजों में से एक’ करार दिया।
क्या है मामला?
स्लिप में क्षेत्ररक्षण कर रहे नईब 12वें ओवर में अपनी जांघों को पकड़ते हुए पीठ के बल गिर पड़े। ठीक उसी समय कोच जोनाथन ट्रॉट ने खेल को धीमा करने का संकेत दिया था क्योंकि बारिश आने वाली थी और अफगानिस्तान करो या मरो के सुपर आठ मुकाबले में आगे चल रहा था।
विज्ञापन
क्या है मामला?
स्लिप में क्षेत्ररक्षण कर रहे नईब 12वें ओवर में अपनी जांघों को पकड़ते हुए पीठ के बल गिर पड़े। ठीक उसी समय कोच जोनाथन ट्रॉट ने खेल को धीमा करने का संकेत दिया था क्योंकि बारिश आने वाली थी और अफगानिस्तान करो या मरो के सुपर आठ मुकाबले में आगे चल रहा था।
विज्ञापन
मार्श ने क्या कहा?
मार्श ने 'क्रिकेट.कॉम.एयू' से कहा, 'हंसते-हंसते मेरी आंखों में आंसू आने लगे थे और अंतत: इसका खेल पर कोई असर नहीं पड़ा। इसलिए अब हम इस पर हंस सकते हैं- लेकिन यह मजेदार था। यह शानदार था।' बांग्लादेश उस समय जीत के लिए 115 रनों का पीछा कर रहा था और 12वें ओवर के अंत में सात विकेट पर 81 रन बनाकर डकवर्थ-लुईस पद्धति के तहत 83 रन के स्कोर से पीछे था।
नईब ने गेंदबाजी भी की
हालांकि, बाद में नईब ने दो ओवर फेंके और बिना किसी ‘ऐंठन’ के अफगानिस्तान की जीत के जश्न में जोश के साथ हिस्सा लिया। आईसीसी के नियमों के अनुसार 'जानबूझकर या बार-बार' समय बर्बाद करने की रणनीति के लिए किसी खिलाड़ी पर दो मैच का प्रतिबंध लग सकता है, लेकिन नईब को मैच रेफरी पहली और अंतिम चेतावनी देकर ही छोड़ सकते हैं।

बाहर होने पर मार्श क्या बोले?
इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 विश्व कप से बाहर कर दिया और मार्श ने कहा कि 2021 के चैंपियन को बाहर होने के लिए खुद को ही दोषी ठहराना चाहिए। मार्श ने कहा, 'हमने इसे (मैच को) एक समूह के रूप में देखा। यह स्पष्ट रूप से एक बहुत ही शानदार मैच था, है न? बहुत सारे उतार-चढ़ाव।'
उन्होंने कहा, 'जाहिर है आप इस टूर्नामेंट को खेलते रहना चाहते हैं। लेकिन एक बात यह भी है कि यह पूरी तरह से हमारे नियंत्रण से बाहर था और इसके लिए हम खुद ही जिम्मेदार हैं।' इस ऑलराउंडर ने कहा कि बांग्लादेश का अंतिम विकेट गिरने के बाद टीम निराश थी। तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने मुस्ताफिजुर रहमान को पगबाधा करके अफगानिस्तान को जीत दिलाई।
मार्श ने कहा, 'हम पूरी तरह से निराश थे (जब अंतिम विकेट गिरा)। हम टूर्नामेंट में बने रहने के लिए बेताब थे। लेकिन अफगानिस्तान के लिए यह उचित है – उन्होंने हमें और बांग्लादेश को हराया और वे सेमीफाइनल में पहुंचने के हकदार हैं।'

अश्विन ने नईब का समर्थन किया
अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को लगता है कि बांग्लादेश के खिलाफ मौजूदा टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान के गुलबदीन नईब का मैदान पर नाटकीय चोट का दिखावा जायज था क्योंकि यह उनकी टीम के लिए ‘करो या मरो’ के जरूरी सुपर आठ मैच में हुआ।
अश्विन ने अपने ‘यूट्यूब चैनल’ पर कहा, 'जोनाथन ट्रॉट ड्रेसिंग रूम से खेल की गति धीमी करने का इशारा कर रहे थे और इसके बाद नईब मैदान पर ऐसे गिर गए जैसे टूटे हुए पेड़ की शाखा। हर कोई कह रहा है कि उन्हें इसके लिए सजा दी जाएगी। लेकिन समस्या क्या है? वह अपने देश के लिए खेल रहा है और ‘करो या मरो’ विश्व कप क्वालीफायर जीतने की कोशिश कर रहा है।'

बैन से बच सकते हैं नईब
आईसीसी की खेलने के नियमों के अनुसार, 'जानबूझकर या बार बार समय बर्बाद करने की रणनीति के लिए खिलाड़ी पर दो मैचों का प्रतिबंध लगाया जा सकता है। लेकिन इस मामले में मैच रेफरी के पहली और अंतिम चेतावनी के कारण नईब बच सकते हैं।'
अश्विन ने नईब के लिए थे मजे
इससे पहले अश्विन ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर मजाक में कहा था 'गुलबदीन नईब के लिए लाल कार्ड।' नईब ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भारतीय ऑफ स्पिनर को जवाब दिया, 'कभी खुशी कभी गम में होता है हैमस्ट्रिंग।' अश्विन ने यह भी कहा कि अफगानिस्तान को गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने सेमीफाइनल में शुरू में टिके रहने की कोशिश करनी चाहिए।