{"_id":"634e4ec5d0c70b51bc7f9636","slug":"t20-world-cup-kid-falls-over-stand-during-west-indies-vs-scotland-match-watch-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड vs वेस्टइंडीज मैच के दौरान हादसा, स्टैंड से नीचे गिरा एक बच्चा, देखें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड vs वेस्टइंडीज मैच के दौरान हादसा, स्टैंड से नीचे गिरा एक बच्चा, देखें
Tue, 18 Oct 2022 12:29 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:29 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में एक बच्चा स्टैंड के एडवर्टाइजमैंच बोर्ड से पहले लोहे के हैंडल पर लटकता हुआ दिख रहा है। इसके बाद वह बच्चा संतुलन खो देता है और मुंह के बल नीचे गिरता है।
विज्ञापन
मैच के दौरान स्टैंड से गिरा बच्चा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टी20 वर्ल्ड कप में पिछले दो दिनों में दो बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं। रविवार को नामीबिया ने श्रीलंका को हराया था, जबकि सोमवार को स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज को 42 रन से करारी शिकस्त दी। स्कॉटलैंड बनाम वेस्टइंडीज मैच होबार्ट के बेलेरिव ओवल में खेला गया। इस मैच में एक बड़ा हादसा भी देखने को मिला, जिसका वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, मैच के दौरान एक बच्चा स्टैंड से नीचे गिर गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में एक बच्चा स्टैंड के एडवर्टाइजमैंच बोर्ड से पहले लोहे के हैंडल पर लटकता हुआ दिख रहा है। इसके बाद वह बच्चा संतुलन खो देता है और मुंह के बल नीचे गिरता है।
I hope this toddler is ok.. #T20WorldCup pic.twitter.com/xM38YyJ9GX
— Menners 🎙 (@amenners) October 17, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि यह घटना स्कॉटलैंड की बल्लेबाजी के दौरान 14वें ओवर का है। उस वक्त स्कॉटलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 107 रन था। इस घटना से पहले ब्रॉडकास्टर का फोकस विकेटकीपर निकोलस पूरन पर था, जैसे ही यह घटना होने वाली थी, तभी ब्रॉडकास्टर उस बच्चे पर फोकस करते हैं। हालांकि, उस बच्चे के स्वास्थ्य की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। उस बच्चे को बचाने के लिए एक शख्स भी उसके पीछे आता है, लेकिन तब तक वह बच्चा नीचे गिर जाता है। फिर वह शख्स भी नीचे कूदता है।
स्कॉटलैंड की टीम
मैच की बात करें तो क्वालिफाइंग राउंड में होबार्ट में पहले मुकाबले में स्कॉटलैंड ने दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को 42 रन से हरा दिया है। यह टूर्नामेंट का तीसरा मैच था। वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। वहीं, स्कॉटलैंड की कप्तान रिची बेरिंग्टन कर रहे थे। स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 160 रन बनाए। जॉर्ज मुंसी ने 53 गेंदों में 66 रन की पारी खेली। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 18.3 ओवर में 118 रन पर सिमट गई।