{"_id":"6677ed266f6b302966066022","slug":"t20-world-cup-if-west-indies-is-out-i-am-with-india-said-sir-viv-richards-while-best-fielder-award-to-sky-2024-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: 'विंडीज टीम बाहर हो जाती है तो मैं भारत के साथ हूं', बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड देते वक्त बोले सर रिचर्ड्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: 'विंडीज टीम बाहर हो जाती है तो मैं भारत के साथ हूं', बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड देते वक्त बोले सर रिचर्ड्स
Sun, 23 Jun 2024 03:08 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्रोस आइलेट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्रोस आइलेट
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 23 Jun 2024 03:08 PM IST
सार
विव रिचर्ड्स ने ऋषभ पंत की तारीफ करते हुए कहा, 'उस हादसे के बाद आपको यहां देखकर अच्छा लग रहा है। अगर आप वापसी नहीं करते तो हम एक बेहतरीन प्रतिभा को खो देते।
विज्ञापन
सर विव रिचर्ड्स सूर्यकुमार को गले लगाते हुए
- फोटो : BCCI
विस्तार
महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स ने भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम का दौरा करके रोहित शर्मा और टीम से कहा कि अगर वेस्टइंडीज टी20 विश्व कप में पहले बाहर हो जाती है तो वह भारतीय टीम की हौसलाअफजाई करेंगे। रिचर्ड्स बांग्लादेश और भारत के बीच सुपर आठ चरण के मैच के बाद बेस्ट फील्डर का मेडल देने भारतीय ड्रेसिंग रूम में आए थे। उन्होंने सूर्यकुमार यादव को यह मेडल पहनाया।
विज्ञापन
सर रिचर्ड्स ने कहा- बेहतरीन प्रदर्शन। इतनी दमदार टीम से मैं क्या कहूं। आपका प्रदर्शन अभी तक अच्छा रहा है और मैं इतना ही कहूंगा कि अगर वेस्टइंडीज टीम नहीं जीत पाती है तो मैं आपके साथ हूं।' सर विव का यह बयान सुनकर ड्रेसिंग रूम में मौजूद हर शख्स हंसने लगा।
सर विव ने कहा, 'वेस्टइंडीज का होने के नाते आपको यहां देखकर अच्छा लग रहा है।' बीसीसीआई ने यह वीडियो पोस्ट किया है। रिचर्ड्स ने फील्डिंग मेडल सूर्यकुमार यादव को दिया जिन्होंने स्क्वेयर लेग पर लिटन दास का शानदार कैच लपका था।
सर विव ने कहा, 'वेस्टइंडीज का होने के नाते आपको यहां देखकर अच्छा लग रहा है।' बीसीसीआई ने यह वीडियो पोस्ट किया है। रिचर्ड्स ने फील्डिंग मेडल सूर्यकुमार यादव को दिया जिन्होंने स्क्वेयर लेग पर लिटन दास का शानदार कैच लपका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सर रिचर्ड्सन ने पंत की भी तारीफ की
विव रिचर्ड्स ने ऋषभ पंत की तारीफ करते हुए कहा, 'उस हादसे के बाद आपको यहां देखकर अच्छा लग रहा है। अगर आप वापसी नहीं करते तो हम एक बेहतरीन प्रतिभा को खो देते। आपको इस तरह खेलते देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। शानदार प्रदर्शन।'
View this post on Instagram
सर विव जब ड्रेसिंग रूम में आए तो सभी खिलाड़ियों और स्टाफ ने उनके सम्मान में स्टैंडिंग ओवेशन दिया। विव रिचर्ड्स ने ड्रेसिंग रूम में आते ही सबसे पहले विराट कोहली को गले लगाया। इसके बाद वह राहुल द्रविड़ से मिले। फिर फील्डिंग कोच टी दिलीप से मेडल लेकर सूर्या को दिया। विव रिचर्ड्स पहले भी कई बार टीम इंडिया की तारीफ कर चुके हैं।