फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup half of most sucessful indian bowlers in IPL are not in worldcup team

टी-20 वर्ल्डकप: आईपीएल 2021 के सबसे सफल गेंदबाजों में 80 फीसदी भारतीय, इनमें से आधे खिलाड़ियों को वर्ल्डकप टीम में नहीं मिली जगह

Sat, 09 Oct 2021 08:35 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 09 Oct 2021 08:35 PM IST
सार

आईपीएल 2021 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में शुरुआती 10 गेंदबाजों में आठ भारतीय हैं। इनमें से 4 खिलाड़ियों को भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है, जबकि एक खिलाड़ी को रिजर्व के तौर पर रखा गया है। 
 

विज्ञापन
T20 World Cup half of most sucessful indian bowlers in IPL are not in worldcup team
युजवेन्द्र चहल और हर्षल पटेल ने इस सीजन में बैंगलोर के लिए अच्छी गेंदबाजी की है, लेकिन ये दोनों भारतीय टीम में नहीं हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 के लीग मैच खत्म हो चुके हैं और अब तक भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में आठ भारतीय गेंदबाज शुरुआती 10 खिलाड़ियों में शामिल हैं। हालांकि इनमें से सिर्फ खिलाड़ियों को टी-20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम में रखा गया है, जबकि चौथे गेंदबाज शार्दुल ठाकुर रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर भारतीय टीम का हिस्सा हैं। इस सूची में शुरुआती दो स्थानों पर काबिज गेंदबाज हर्षल पटेल और अवेश खान ही भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को टीम इंडिया में रखा गया है।
विज्ञापन

इस सीजन सिर्फ जेसन होल्डर और राशिद खान को मिली है सफलता

इस सीजन सिर्फ जेसन होल्डर और राशिद खान ही 10 सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल हैं। राशिद ने इस सीजन में 14 मैच खेलकर 18 विकेट निकाले हैं, जबकि होल्डर ने सिर्फ आठ मैचों में 16 विकेट लिए हैं। इनमें राशिद अफगानिस्तान के अहम खिलाड़ी हैं, लेकिन होल्डर को वेस्टइंडीज की टीम में रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया है। वहीं भारत ने भी बुमराह और शमी के अलावा वरुण चक्रवर्ती को अच्छे प्रदर्शन का ईनाम दिया है। भुवनेश्वर कुमार को पुराने प्रदर्शन और अनुभव के आधार पर टीम में जगह दी गई है, लेकिन इस सीजन में उन्होंने बहुत ही धीमी गति से गेंदबाजी की है, जो कि भारत के लिए चिंता का विषय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अवेश और हर्षल जैसे खिलाड़ियो को क्यों नहीं मिला मौका

आईपीएल के इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले हर्षल पटेल और इस सूची में दूसरे स्थान पर काबिज अवेश खान ने कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। ऐसे में इन खिलाड़ियों को सीधे वर्ल्डकप में मौका देना उचित नहीं था। इसके अलावा बुमराह, शमी और वरुण चक्रवर्ती भारतीय टीम में शामिल हैं। वहीं शार्दुल को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर रखा गया है। लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल का इस टीम में न होना चिंता का विषय है। चहल पिछले कुछ सालों में भारत के नंबर एक स्पिनर थे और उन्होंने अपने स्पिन के फेर में कई बल्लेबाजों को फंसाया है। उनकी जगह राहुल चाहर को टीम इंडिया में शामिल करने का दांव उल्टा पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed