{"_id":"667eebe246a3e29cb5022eb4","slug":"t20-world-cup-gaffani-and-illingworth-on-field-umpires-in-t20-world-cup-final-between-india-and-south-africa-2024-06-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA : फाइनल मुकाबले के लिए अंपायर पैनल घोषित, रिचर्ड केटलबोरो टीवी अंपायर होंगे, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA : फाइनल मुकाबले के लिए अंपायर पैनल घोषित, रिचर्ड केटलबोरो टीवी अंपायर होंगे, जानें
Fri, 28 Jun 2024 10:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 28 Jun 2024 10:30 PM IST
सार
भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था। दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में अजेय चल रही हैं।
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका फाइनल
- फोटो : ICC
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बारबाडोस के केंसिंग्टन स्टेडियम में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले के लिए अंपायर पैनल की घोषणा हो गई है। भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था। दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में अजेय चल रही हैं। भारत तीसरी बार फाइनल में पहुंचा है, जबकि दक्षिण अफ्रीका इस वैश्विक टूर्नामेंट का अपना पहला फाइनल मैच खेलेगा।
विज्ञापन
गाफानी-इलिंगवर्थ होंगे मैदानी अंपायर
न्यूजीलैंड के क्रिस गाफानी और इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप फाइनल में मैदानी अंपायर होंगे। रिचर्ड केटलबरो टीवी अंपायर होंगे, जबकि रॉड टकर चौथे अंपायर होंगे। रिची रिचर्डसन मैच रैफरी होंगे। केंसिंग्टन ओवल पर 2010 के बाद दूसरी बार टी20 विश्व कप फाइनल खेला जा रहा है।

आंकड़ों में भारत का पलड़ा भारी
टी20 क्रिकेट में भारत का दक्षिण अफ्रीका पर पलड़ा भारी है। दोनों के बीच कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत को 14 और दक्षिण अफ्रीका को 11 में जीत मिली है। वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा है। टी20 विश्व कप में भी भारत का दक्षिण अफ्रीका पर दबदबा है। दोनों टीमें छह बार भिड़ी हैं जिनमें चार मैच भारत ने जीते हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका को दो मैचों में जीत मिली है। ऐसे में भारत खिताबी मैच में जीत का प्रबल दावेदार हैं।

खिताबी सूखा समाप्त करना चाहेगा भारत
भारतीय टीम को कोई आईसीसी ट्रॉफी जीते लंबा समय हो गया है और टीम ने 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी और उसकी अंतिम आईसीसी ट्रॉफी है। इसके बाद टीम 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में हारी, जबकि 2019 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल, 2021 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल, 2022 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल, 2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल और 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में भी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। अब रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम के पास आईसीसी ट्रॉफी जीतने का 11 साल का सुखा समाप्त करने का मौका रहेगा।