फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World cup : Former Indian Batter Gautam Gambhir interviewed by CAC set to be named India coach soon

BCCI : भारतीय टीम के नए मुख्य कोच का जल्द एलान संभव, सीएसी ने लिया गंभीर और डब्ल्यूवी रमन का साक्षात्कार

Tue, 18 Jun 2024 06:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 18 Jun 2024 06:38 PM IST
सार

समझा जाता है कि सचिव जय शाह अंतिम घोषणा से पहले कोच चयन प्रक्रिया के बारे में सदस्यों को अवगत कराएंगे। सीएसी उत्तर क्षेत्र से चयनकर्ता पद के लिए कुछ इच्छुक उम्मीदवारों का साक्षात्कार भी ले रही है।

विज्ञापन
T20 World cup :  Former Indian Batter Gautam Gambhir interviewed by CAC set to be named India coach soon
गौतम गंभीर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

भारतीय टीम फिलहाल टी20 विश्व कप में सुपर आठ चरण की तैयारियों में व्यस्त है, लेकिन सभी की नजरें इस बात पर भी टिकी हुई हैं कि राहुल द्रविड़ के बाद टीम का अगला कोच कौन होगा? माना जा रहा है कि पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर इस दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं और मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई)  की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के पद के लिए उनका साक्षात्कार लिया है। गंभीर के अलावा डब्ल्यूवी रमन ने भी साक्षात्कार दिया है। इन दोनों ने वीडियो कॉल के जरिये साक्षात्कार दिया जिसमे अशोक मल्होत्रा शामिल थे।   
विज्ञापन

जल्द हो सकती है नाम की घोषणा 
बीसीसीआई के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, 'हां, गंभीर सीएसी के साथ साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए। आज एक दौर की चर्चा हुई। कल एक और दौर होने की उम्मीद है। गंभीर के साथ रमन का साक्षात्कार हुआ। उन्होंने भी ऑनलाइन के जरिये इसमें हिस्सा लिया। उन्होंने साथ ही भारतीय क्रिकेट पर अपने दृष्टिकोण और रोड मैप पर भी प्रेजेंटेशन भी दिया। यह साक्षात्कार 40 मिनट तक चला। प्रेजेंटेशन देखने से पहले समिति ने कुछ प्रारंभिक प्रश्न भी पूछे। ' माना जा रहा है कि गंभीर एकमात्र उम्मीदवार हैं जो दावेदारी में हैं और उनके नाम की घोषणा महज औपचारिकता है जो अगले 48 घंटों में हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जय शाह कराएंगे चयन प्रक्रिया के बारे में कराएंग अवगत
सीएसी के अध्यक्ष मल्होत्रा और उनके सहयोगियों जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक के साथ गंभीर की बातचीत के बारे में तुरंत पता नहीं चल पाया है। परांजपे और सुलक्षणा दोनों मुंबई में रहते हैं। माना जा रहा है कि चर्चा अगले तीन वर्षों के लिए गंभीर की रणनीति पर केंद्रित थी जिस दौरान विभिन्न प्रारूपों में तीन आईसीसी टूर्नामेंट होने हैं। मंगलवार को शीर्ष परिषद की बैठक है और समझा जाता है कि सचिव जय शाह अंतिम घोषणा से पहले कोच चयन प्रक्रिया के बारे में सदस्यों को अवगत कराएंगे। सीएसी उत्तर क्षेत्र से चयनकर्ता पद के लिए कुछ इच्छुक उम्मीदवारों का साक्षात्कार भी ले रही है।
विज्ञापन

गंभीर ने केकेआर को दिलाई थी सफलता
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज 42 वर्षीय गंभीर ने हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को टीम के मेंटर के रूप में आईपीएल ट्रॉफी दिलाई थी। गंभीर की कप्तानी में ही केकेआर ने 2012 और 2014 में आईपीएल का खिताब जीता था। इसके बाद टीम ने 10 साल बाद ट्रॉफी का सूखा समाप्त किया था। केकेआर की सफलता के बाद गंभीर को राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच बनाने की मांग तेज हो गई थी। मौजूदा भारतीय कोच राहुल द्रविड़ अमेरिका और वेस्टइंडीज में चल रहे मौजूदा टी20 विश्व कप में टीम का अभियान खत्म होने के बाद पद छोड़ देंगे। ग्रुप चरण में अजेय रहने के बाद टीम फिलहाल सुपर आठ मुकाबले के लिए बारबडोस में है। टीम 20 जून को अफगानिस्तान से खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed