{"_id":"66601f32778f19d2db0a503a","slug":"t20-world-cup-csk-coach-stephen-fleming-comapre-all-rounder-shivam-dubey-to-former-indian-captain-kapil-dev-2024-06-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World cup: 'वह कपिल देव की तरह है', सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इस खिलाड़ी को सराहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World cup: 'वह कपिल देव की तरह है', सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इस खिलाड़ी को सराहा
Wed, 05 Jun 2024 01:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 05 Jun 2024 01:48 PM IST
सार
शिवम ने 21 टी20 मैचों में आठ विकेट लिए हैं और इस दौरान उनकी इकॉनोमी 9.86 की रही है। इसके बाद भी वह टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। मुख्य गेंदबाजों के अलावा अगर टीम तीन स्पिनरों के साथ उतरती है तो शिवम गेंदबाजी कर सकते हैं।
विज्ञापन
स्टीफन फ्लेमिंग
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे की सराहना की है। फ्लेमिंग शिवम के आईपीएल 2024 सीजन में गेंदबाजी में सुधार लाने की प्रतिबद्धता से काफी प्रभावित हुए हैं। शिवम टी20 विश्व कप में जरूरत पड़ने पर गेंद से अहम भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
आईपीएल में शिवम ने नहीं की थी ज्यादा गेंदबाजी
शिवम को इस साल की शुरुआत में अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में गेंदबाजी का मौका मिला था, लेकिन उन्होंने आईपीएल 2024 सीजन में ज्यादा गेंदबाजी नहीं की थी। हालांकि, उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में तीन ओवर गेंदबाजी की थी। उनकी गेंदबाजी का तरीका कैरेबिया की धीमी पिचों पर भारतीय टीम के लिए फायदेमंद रह सकता है।

'शिवम ने आईपीएल के दौरान काफी मेहनत की'
फ्लेमिंग ने शिवम दुबे की प्रगति के बारे में बात करते हुए कहा, अगर शिवम की गेंदबाजी के बारे में बात करें तो वह कपिल देव की तरह है। उन्होंने पूरे आईपीएल के दौरान काफी मेहनत की। हमारे पास कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकते हैं। इंपैक्ट प्लेयर नियम से जिसने ऑलराउंडर की भूमिका को प्रभावित किया है क्योंकि इससे पार्ट टाइम स्पिनर को भी बल्लेबाजी का मौका मिलता है, जो सही नहीं है।

शिवम ने 21 टी20 मैचों में आठ विकेट लिए हैं और इस दौरान उनकी इकॉनोमी 9.86 की रही है। इसके बाद भी वह टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। मुख्य गेंदबाजों के अलावा अगर टीम तीन स्पिनरों के साथ उतरती है तो शिवम गेंदबाजी कर सकते हैं। भारतीय टीम टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत बुधवार को न्यूयॉर्क में आयरलैंड के खिलाफ करेगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि शिवम दुबे को प्लेइंग-11 में जगह मिलती है या नहीं। शिवम का बल्ले और गेंद से इस वैश्विक टूर्नामेंट में प्रदर्शन टीम के काफी काम आ सकता है।