{"_id":"635fb005c2a21b7a012ec010","slug":"t20-world-cup-aus-vs-ire-ireland-barry-mccarthy-fielding-vs-australia-stoinis-umpires-were-surprised-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AUS vs IRE: आयरलैंड के मैकार्थी ने की ऐसी फील्डिंग कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और अंपायर भी हैरान रह गए, VIDEO","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUS vs IRE: आयरलैंड के मैकार्थी ने की ऐसी फील्डिंग कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और अंपायर भी हैरान रह गए, VIDEO
Mon, 31 Oct 2022 04:52 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 31 Oct 2022 04:52 PM IST
सार
मैकार्थी ने बाउंड्री लाइन पर हवा में उड़ते हुए पहले एक हाथ से कैच पकड़ा और फिर जब उन्हें लगा कि वह बाउंड्री लाइन के उस पार गिरेंगे तो उन्होंने हवा में ही गेंद को थ्रो कर दिया। इसका वीडियो भी आईसीसी ने शेयर किया है।
विज्ञापन
बैरी मैकार्थी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अब तक कई मौकों पर शानदार फील्डिंग देखने को मिली है। न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने डाइव लगाते हुए शानदार कैच पकड़कर सबको हैरान कर दिया था। अब सोमवार को आयरलैंड के बैरी मैकार्थी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी शानदार फील्डिंग से सभी खिलाड़ियों और फैन्स को हैरान कर दिया।
विज्ञापन
मैकार्थी ने बाउंड्री लाइन पर हवा में उड़ते हुए पहले एक हाथ से कैच पकड़ा और फिर जब उन्हें लगा कि वह बाउंड्री लाइन के उस पार गिरेंगे तो उन्होंने हवा में ही गेंद को थ्रो कर दिया। इसका वीडियो भी आईसीसी ने शेयर किया है। इस वीडियो को लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं।
View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस ने पारी के 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर हवा में सीधा शॉट खेला। गेंद काफी ऊंची गई थी। साइड स्क्रीन के नजदीक बाउंड्री के पास मैकार्थी पहुंच गए थे। उन्होंने हवा में उड़ते हुए बाएं हाथ से कैच भी लिया। इसके बाद वह जब बाउंड्री के पार गिरने लगे तो हवा में रहते हुए ही मैकार्थ ने गेंद को मैदान के अंदर फेंक दिया। हालांकि, इस कोशिश में वह कमर में चोट लगा बैठे। इसके बाद फीजियो की मदद से वह फिट हो पाए।
View this post on Instagram
इस फील्डिंग एफर्ट पर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। साथ ही ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर मैथ्यू वेड और एडम जैम्पा भी मैकार्थी की तारीफ किए बिना नहीं रह सके। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 179 रन बनाए। कप्तान एरॉन फिंच ने 44 गेंदों में 63 रन की पारी खेली। वहीं, स्टोइनिस ने 35 रन बनाए।